• Home
  • News
  • Riyan Parag Praised Vaibhav Sooryavanshi and Yashasvi Jaiswal after RR beat MI

IPL 2026: 'मेरे पास शब्द नहीं हैं', रियान पराग ने यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

गुवाहाटी: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया. बारिश की वजह से 11-11 ओवर के इस मैच में Mumbai Indians को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. आरआर की जीत के हीरो उनके सलामी बल्लेबाज...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 08, 2026, 10:51 AM IST

Published On Apr 08, 2026, 10:51 AM IST

Last UpdatedApr 08, 2026, 10:51 AM IST

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi

Yashasvi Jaiswal and Vaibhav Sooryavanshi

गुवाहाटी: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला मंगलवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया. बारिश की वजह से 11-11 ओवर के इस मैच में Mumbai Indians को 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. आरआर की जीत के हीरो उनके सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने रहे. मैच के बाद Rajasthan Royals के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की.

रियान पराग ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के बारे में कुछ बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. वह इस आईपीएल में बतौर ओपनर पहले स्थान पर मौजूद हैं. उनके पास उम्र है, प्रतिभा है. वैभव बस कमाल का है. अगर आपने उसे अहमदाबाद में देखा होता, तो उसने हालात को समझा और आगे बढ़ गया. जायसवाल ऐसा 3-4 साल से कर रहा है. मुझे लगता है कि दोनों अपनी स्किल्स और इतनी कम उम्र के बावजूद परिपक्वता की वजह से सबसे अच्छा कर रहे हैं.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पराग ने आगे कहा कि तीन मैचों में तीन जीत हासिल कर बहुत अच्छा लग रहा है. जिस तरह से लड़कों ने खेला, मैं उनसे और कुछ नहीं मांग सकता, बस शाबाशी दे सकता हूं. मुझे हमेशा से पता था कि यह टीम बहुत मजबूत है. नीलामी के समय भी पता था कि हम बहुत मजबूत टीम हैं क्योंकि हमारे पास एक मजबूत कोर ग्रुप है और वे बहुत युवा भी हैं. बाहर हर किसी को हम पर भरोसा नहीं था. उम्मीद है इसी तरह से प्रदर्शन करते हुए हम चीजों को बदल सकते हैं.

मैच की बात करें तो मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. आरआर ने सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए. यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे.

151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Mumbai Indians कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी. मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी और 27 रन से मैच हार गई. Rajasthan Royals के लिए जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने 2-2 विकेट लिए. यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick