IPL 2026: जडेजा, जायसवाल नहीं...राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान
IPL 2026: जडेजा, जायसवाल नहीं...राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान
राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने के बाद इस युवा खिलाड़ी ने सभी सात सीज़न खेले हैं. 2024 में उन्होंने 52.09 की औसत से 573 रन बनाए थे.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 13, 2026 8:03 PM IST
Rajasthan Royals Captain
आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने अपना नया कप्तान चुन लिया है. संजू सैमसन के चेन्नई सुपरकिंग्स में जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम ने युवा बल्लेबाज रियान पराग को अपना कप्तान तय किया है. इसका आधिकारिक ऐलान शुक्रवार को किया गया.
संजू सैमसन के चेन्नई सुपरकिंग्स में जाने के बाद टीम में रविंद्र जडेजा की एंट्री हुई थी और यह माना जा रहा था कि रविंद्र जडेजा ही टीम के अगले कप्तान होंगे, मगर टीम मैनजमेंट ने रियान पराग पर भरोसा जताया है. पराग लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र के कप्तानों में से एक बन गए हैं।
Add Cricket Country as a Preferred Source
राजस्थान रॉयल्स ने जारी एक बयान में रियान ने कहा, राजस्थान रॉयल्स पहले दिन से ही आईपीएल में मेरा घर रहा है, इस फ्रेंचाइजी ने मेरा समर्थन किया है, मुझे हर सत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है, अब इस टीम की अगुआई करना बहुत खास है, यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे मैं निभाना पसंद करूंगा, अपने कोच और नेतृत्व ग्रुप के साथ मिलकर दर्शकों को गर्व महसूस कराने के लिए उत्साहित हूं.
पराग पहले भी संभाल चुके हैं टीम की कमान
24 साल के रियान पराग पहले भी राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल चुके हैं. को लीड कर चुके हैं, पिछले सीजन जब सैमसन चोट के कारण आठ गेम नहीं खेल पाए थे, तब उन्होंने टीम की कमान संभाली है. पराग ने आठ मैचों में राजस्थान रॉयल्स क लीड किया, जिनमें से उन्होंने सिर्फ दो मैच जीते. पराग ने बतौर कप्तान हालांकि बल्ले से प्रभावित किया. उन्होंने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ करियर की सबसे अच्छी इनिंग खेलते हुए 95 रन बनाए थे.
ESPNcricinfo के मुताबिक रियान पराग का इंटरव्यू हेड कोच कुमार संगकारा ने लिया था, इसका मतलब है कि RR को एक नया कप्तान और एक नया हेड कोच मिलेगा, क्योंकि 2025 सीज़न के बाद राहुल द्रविड़ ने फ्रैंचाइज़ी से नाता तोड़ लिया था.
आईपीएल में कैसा है रियान पराग का प्रदर्शन ?
रियान पराग ने साल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू करने के बाद सभी सात सीज़न खेले हैं. पिछले दो सीज़न में उन्होंने सभी मैच खेले. 2024 में उन्होंने 52.09 की औसत से 573 रन बनाए, जबकि इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट 149.21 था. राजस्थान रॉयल्स के लिए उन्होंने 84 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 1566 रन बनाए हैं और सात विकेट भी चटकाए हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.