- Home
- News
- Riyan Parag undergoes shoulder surgery likely to miss initial part of 2026-27 domestic season
रियान पराग के दाहिने कंधे की हुई सर्जरी, जानें कब होगी मैदान पर वापसी ?
असम के 24 साल के क्रिकेटर को श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया A का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह बाहर हो गए. उनकी वापसी को लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की गई है.
Published On Jun 11, 2026, 07:09 PM IST
Last UpdatedJun 11, 2026, 07:09 PM IST
Riyan Parag
Riyan Parag undergoes shoulder surgery: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के कंधे की सफल सर्जरी हुई है. रियान पराग लगभग दो साल से कंधे की इंजरी से परेशान चल रहे थे. रियान पराग ने इंस्टाग्राम पर कंधे की सफल इंजरी की जानकारी दी है. पराग ने सर्जरी के बाद की एक तस्वीर भी साझा की है.
असम के 24 साल के क्रिकेटर को मूल रूप से श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह बाहर हो गए. पराग की सर्जरी कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में हुई.
इंस्टाग्राम पर पराग ने लिखा, आखिरकार कंधे की जीत हुई, जो लोग पूछ रहे थे, उन्हें बता दूं कि सर्जरी हो गई है और सब ठीक रहा, पिछले दो सालों ने मेरी ऐसी परीक्षा ली जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, कुछ दिन अच्छे रहे, कुछ निराशाजनक, और कुछ दिन ऐसे भी थे जब सिर्फ एक मैच पूरा करना ही बड़ी चुनौती थी, लेकिन मैं इसे किसी और तरह से नहीं चाहता था, अब एक अलग चुनौती है – ठीक होना, रिहैब और सब्र रखना. मैं जल्द ही वही काम करूंगा जो मुझे पसंद है, जल्द ही मिलते हैं.
रिकवरी प्रोग्राम पूरा करना होगा: बीसीसीआई
बीसीसीआई ने कहा था कि पराग के रिहैबिलिटेशन की देखरेख बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में होगी. घरेलू या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने से पहले, उन्हें तय रिकवरी प्रोग्राम पूरा करना होगा और मेडिकल स्टाफ से मंजूरी लेनी होगी.
आईपीएल 2026 में भी कई मैच से पराग रहे बाहर
रियान पराग पिछले 2 साल से कंधे की इंजरी से परेशान रहे हैं. इंजरी की वजह से उन्हें जहां भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा, वहीं आईपीएल 2026 में भी वह कई मैच नहीं खेल पाए.
दलीप ट्रॉफी से हो सकते हैं बाहर !
रियान पराग जल्द ही बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में ठीक होने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. अब संभावना है कि वह अगस्त के तीसरे हफ़्ते में दलीप ट्रॉफी के साथ शुरू होने वाले 2026-27 घरेलू सीज़न का एक बड़ा हिस्सा नहीं खेल पाएंगे. इसके बाद उनकी मैदान पर वापसी हो सकती है.
आईपीएल 2026 से पहले बनाए गए थे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का पूर्णकालिक कप्तान बनाया गया था. कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, और वह टीम को प्लेऑफ तक लेकर आए थे, जहां गुजरात टाइटंस से हार के बाद टीम का सफर थम गया. लीग चरण के दौरान पराग को कई मैचों में इंजरी की वजह से बाहर रहना पड़ा था, उनकी जगह यशस्वी जायसवाल ने टीम की कप्तानी की थी, इंजरी की वजह से ही रियान को श्रीलंका में खेली जा रही ए टीमों (भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान) की वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था.