add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथ अफ्रीका लीजेंड को आठ विकेट से हराकर श्रीलंका ने बनाई फाइनल में जगह, अब इंडिया लीजेंड से होगा खिताबी मुकाबला

इंडिया लीजेंड और श्रीलंका लीजेंड के बीच 21 मार्च को खिताबी मुकाबला होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 20, 2021 9:17 AM IST

Road Safety World Series, Sri Lanka Legend vs South Africa Legend, Semi Final- 2: रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका लीजेंड ने साउथ अफ्रीका लीजेंड को आठ विकेट से मात दी. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब तिलकरत्‍ने दिलशान की कप्‍तानी वाली श्रीलंकाई टीम को फाइनल में इंडिया लीजेंड का सामना करना है. दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला 21 मार्च को खेला जाएगा.

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मौजूदा मैच की बात की जाए तो श्रीलंका लीजेंड ने नुवान कुलसेकरा (Nuwan Kulasekara) के पांच विकेटों हॉल के दम पर पहले बल्‍लेबाजी कर रही साउथ अफ्रीका लीजेंड (Sri Lanka Legend vs South Africa Legend) को निर्धारित 20 ओवरों में 125 रनों पर ऑलआउट कर दिया. इसके बाद लक्ष्‍य का बचाव कर रही अफ्रीका टीम को गेंदबाजी के दौरान भी असफलता ही मिली. श्रीलंका लीजेंड ने 16 गेंद बाकी रहते ही मैच जीत लिया.

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका लेजेंडस के लिए उपुल थरंगा ने 44 गेंदों पर पांच चौके के सहारे नाबाद 39 रन, कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 18, सनथ जयसूर्या ने 18 और चिंतका जयसिंघे (Chinthaka Jayasinghe) ने 25 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद नाबाद 47 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका लीजेंडस के लिए मखाया एनतिनी और अल्वीरो पीटरसन ने एक-एक विकेट लिए.