add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

न्‍यूजीलैंड के ओपनर रॉब निकोल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्‍यास

न्‍यूजीलैंड के इस ओपनर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - June 9, 2018 6:11 PM IST

अपने डेब्‍यू वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नाबाद शतक जड़ने वाले न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्‍लेबाज रॉब निकोल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। निकोल ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास लेने की घोषणा की।

35 साल के निकोल ने मार्च, 2012 से लेकर नवंबर 2013 तक न्‍यूजीलैड की ओर से दो टेस्‍ट, 22 वनडे और 21 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप में खेलने वाले निकोल ने इंटरनेशल क्रिकेट की 44 पारियों में कुल 941 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 15 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

घरेलू स्‍तर पर निकोल का बेजोड़ प्रदर्शन रहा है। उन्‍होंने सभी फॉर्मेट में 100 से भी अधिक मैच खेले हैं। निकोल ने अपने संन्‍यास की जानकारी अपने ऑफिशियल टिवटर अकाउंट पर दी है। उन्‍होंने केवल ‘फिनिश्‍ड’ लिखा है।

निकोल ने अपने करियर की शुरुआत 2001-02 में ऑकलैंड के साथ की थी। उन्‍होंने इस टीम के साथ 8 सीजन बिताए। इसके बाद वह 2009-10 में केंटरबरी चले गए थे जहां उन्‍होंने 5 सीजन बिताए। हालांकि बाद में उनकी घर वापसी हो गई थी।

दाएं हाथ के इस बल्‍लेबाज ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में 6,319 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं। घरेलू वनडे मैचों में निकोल ने 4,717 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 96 विकेट भी लिए हैं। टी-20 में निकोल ने 2,712 रन बनाने के अलावा 69 विकेट भी चटकाए हैं।