• Home
  • News
  • Robin Singh way parts with Mumbai Indians after 16 years

आईपीएल के बीच पुराने साथी ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, खत्म हुआ 16 साल का रिश्ता

मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. और इस बीच टीम के एक पुराने साथी ने रिश्ता खत्म कर लिया है. रॉबिन सिंह अब फ्रैंचाइजी के साथ नहीं हैं.

Edited By : Bharat Malhotra |May 15, 2026, 02:05 PM IST

Published On May 15, 2026, 02:05 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2026, 02:05 PM IST

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से बाहर हो चुकी है. और बीच टीम को एक और झटका लगा है. साल 2010 से टीम के साथ जुड़े एक शख्स ने अपनी राहें अलग कर ली हैं. भारत के पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस (एमआई) फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ दिया है.

रॉबिन ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की, जिसमें उन्होंने कन्फर्म किया कि वह न केवल आईपीएल टीम, बल्कि आईएलटी20 फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स से भी अपना नाता तोड़ रहे हैं. हालांकि, रॉबिन साल 2022 से मुंबई इंडियंस के आईपीएल सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस साल उनके विदेशी सेटअप के साथ भी उनकी भूमिका खत्म हो गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रॉबिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ लिया है. हालांकि, मैं 2022 से उनके आईपीएल स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन इस साल से एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ भी नहीं रहूंगा. 2010 से मेरे इस शानदार सफर में सपोर्ट के लिए पूरे एमआई परिवार और फैंस का शुक्रिया. आने वाले सालों के लिए फ्रेंचाइजी को गुड लक.’

रॉबिन 2010 से एमआई के साथ हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के पांच आईपीएल खिताब और दो सीएलटी20 कैंपेन में अहम रोल निभाया था. उन्होंने 2023 में आईएलटी20 के पहले सीजन में एमआई एमिरेट्स के जनरल मैनेजर के तौर पर भी काम किया था. 2024 में उन्हें एमआई एमिरेट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया था.

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन सिंह ने भारत के लिए खेले 136 वनडे मुकाबलों में 5.75 की औसत से 2336 रन बनाए और 43.26 की औसत से 69 विकेट चटकाए. रिटायरमेंट के बाद रॉबिन ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा और उन्हें यहां भी काफी सफलता मिली. वह दुनिया भर में कई टी20 लीग सेटअप के अहम सदस्य रहे हैं. वह आईपीएल के पहले सीजन में डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) के कोच रहे थे, लेकिन उस सीजन टीम सबसे निचले पायदान पर रही थी.

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस की टीम इस बार 9वें स्थान पर है. और वह अंतिम चार की रेस से बाहर है. टीम ने हालांकि गुरुवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स की टीम को हराया. इस जीत ने पंजाब किंग्स की राहें मुश्किल कर दिया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick