विजय हजारे, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल की कप्तानी करेंगे रॉबिन उथप्पा

केरल स्टेट एसोसिएशन ने सीमित ओवर फॉर्मेट के लिए उथप्पा को कप्तान नियुक्त किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 28, 2019, 08:51 AM IST

Published On Aug 28, 2019, 08:51 AM IST

Last UpdatedAug 28, 2019, 08:51 AM IST

रॉबिन उथप्पा © IANS

कर्नाटक की रणजी टीम का साथ छोड़ केरल पहुंचे भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को केरल स्टेट एसोसिएशन ने सीमित ओवर फॉर्मेट के लिए टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है।

केसीए ने पुष्टि की है कि 33 साल के उथप्पा अगले महीने से शुरू हो रही विजय हजारे टूर्नामेंट के वनडे मैचों में केरल टीम का नेतृत्व करेंगे। विजय हजारे के बाद उथप्पा सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में राज्य की टीम का नेतृत्व करेगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केसीए सेक्रेटरी श्रीजीत वी नायर ने कहा, “उथप्पा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और हम उनके अनुभव का बेहतरीन तरीके से उपयोग करना चाहेंगे। हमने अपने फैसले के बारे में कोच डेव व्हाटमोर को सूचित किया है और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। हमें रॉबिन के नेतृत्व कौशल में विश्वास है और इसलिए हमने उसे सीमित ओवर फॉर्मेट के लिए कप्तान बनाने का फैसला किया है।”

हाल ही में उथप्पा हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इलेवन के खिलाफ मैच में केसीए इलेवन की अगुवाई करते नजर आए थे। जिसके बाद उन्हें स्टेट टीम की कप्तान दिए जाने की अफवाहों को और हवा मिली। वहीं पिछले दो सीजन से केरल टीम की कप्तानी कर रहे सचिन बेबी इंजरी की वजह से इस मैच का हिस्सा नहीं थे।

सचिन तेंदुलकर ने सर डॉन ब्रैडमैन को दी श्रद्धांजलि

हालांकि नायर से ये भी साफ कहा कि ये फैसला दीर्घकालिक नहीं है। इन दो टूर्नामेंट में उथप्पा की कप्तानी को आकलन किया जाएगा और उसके बाद ही रणजी टीम की कप्तानी का फैसला लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा, “विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताल अली टूर्नामेंट खत्म होने के बाद हम उथप्पा की कप्तानी का आकलन करेंगे। रणजी ट्रॉफी दिसंबर में शुरू हो रही है। इसलिए हमारे पास केरल की रणजी टीम की कप्तान चुनने के लिए समय है।”

Editor's Pick