add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Spirit of Cricket: दर्द से कराह रहे मिस्बाह उल हक की मदद को आगे आए रॉबिन उथप्पा, वीडियो दिल जीत लेगा

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2024 के फाइनल में मिस्बाह उल हक ने 18 रन की पारी खेली और वह इस पारी के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 156 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 14, 2024 12:22 AM IST

बर्मिंघम. भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टीम शनिवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स 2024 के फाइनल में आमने-सामने हुई. इस मैच में एक ऐसी घटना हुई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इस मैच में पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज मिस्बाह उल हक बल्लेबाजी के दौरान चोटिल हो गए. उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा. दर्द से कराह रहे मिस्बाह उल हक की मदद के लिए भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा तेजी से भागे और ड्रेसिंग रुम से उनके लिए मदद मंगवाई.

पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. पाकिस्तान की पारी के 17वें ओवर में मिस्बाह उल हक को हैमस्ट्रिंग
की समस्या हुई. उन्हें ठीक से चला नहीं जा रहा था, ऐसे में रॉबिन उथप्पा उनके पास भागते हुए पहुंचे. इंजमाम रॉबिन उथप्पा और फिजियो के
सहारे चलते नजर आए. इस दौरान उथप्पा ड्रेसिंग रुम से मदद का इशारा मांगते नजर आए. सोशल मीडिया पर स्पिरिट ऑफ गेम का
यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मिस्बाह उल हक ने 18 रन की पारी खेली और वह इस पारी के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

पाकिस्तान चैंपियंस ने भारत चैंपियंस को दिया 157 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान चैंपियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 156 रन बनाए. शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 36 गेंद में 41 रन की पारी खेली. कामरन अकमल ने 19 गेंद में 24 रन और शोएब मकसूद ने 12 गेंद में 21 रन का योगदान दिया. मिस्बाह उल हक 18 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए, वहीं कप्तान युनूस खान ने सात रन का योगदान दिया. सोहैल तनवीर नौ गेंद में 19 रन और शाहिद अफरीदी 04 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए अनुरीत सिंह ने तीन विकेट लिए. विनय कुमार, पवन नेगी और इरफान पठान को एक-एक सफलता मिली. भारत के सामने जीत के लिए 157 रन का लक्ष्य है.