add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI President: रोजर बिनी बने बीसीसीआई के नए बॉस, गांगुली का कार्यकाल समाप्त

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अगले अध्यक्ष का फैसला हो गया है. रोजर बिनी बोर्ड के अगले अध्यक्ष होंगे. वह निर्विवाद चुने गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - October 18, 2022 1:42 PM IST

मुंबई: रोजर बिनी आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बन गए हैं. 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बिनी बीसीसीआई के 36वे अध्यक्ष होंगे. मुंबई में बीसीसीआई की एजीएम में इसका ऐलान किया गया. बिनी पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली की जगह लेंगे. 67 वर्षीय बिनी इस पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले इकलौते उम्मीदवार थे. बिनी भारत के लिए खेलने वाले पहले एंग्लो इंडियन क्रिकेटर हैं. उनके माता-पिता स्कॉटलैंड से भारत आए थे.

बीसीसीआई के पदाधिकारियों का चुनाव वैसे तो औपचारिकता मात्र था क्योंकि सभी निर्विरोध चुने गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बिनी ने हाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष थे, अब उन्हें वहां से हटना पड़ेगा. दाएं हाथ के इस पेसर ने 1983 में भारत की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होने 8 मैचों में 18 विकेट लिए थे. वह इस टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे.

बिनी भारतीय क्रिकेट के सिलेक्टर भी रहे हैं. जब संदीप पाटिल भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता थे, तब बिनी उसके सदस्य थे. इस दौरान उनके बेटे स्टुअर्ट बिनी ने भारत के लिए क्रिकेट खेला तब कई बार विवाद भी हुआ. लेकिन यह बात सामने आई कि जब भी स्टुअर्ट का नाम चर्चा के लिए सामने आता तो रोजर कमरे से बाहर चले जाते थे और खुद को इस प्रक्रिया से दूर रखते थे.