- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit shamra can repeat what ms dhoni has done says suresh raina 4097536
रैना को रोहित शर्मा में दिखती है धोनी वाली बात, बोले- विराट की गैर-मौजूदगी में बनते हैं सूत्रधार
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस चार बार चैंपियन बन चुका है.
Published On Jul 29, 2020, 08:21 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2020, 08:21 PM IST
एक समय में भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ की हड्डी रहे सुरेश रैना (Suresh Raina) का मानना है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) में जो काबिलियत है उसे रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दोहरा सकते हैं. रोहित शर्मा मोजूदा वक्त में भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट में उपकप्तान हैं. वो अपनी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) को चार बार खिताब जिता चुके हैं.
वहीं, सुरेश रैना (Suresh Raina) लंबे समय से आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य हैं. द सुपर ओवर पोडकास्ट से बातचीत के दौरान सुरेश रैना ने कहा, “मैंने रोहित के साथ क्रिकेट खेला है. वो काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं. वो शांत हैं और दूसरे खिलाड़ियों को सुनना पसंद करते हैं. जब कोई कप्तान खुद आगे आकर लीड करता है तो ड्रेसिंग रूम का माहौल ही अलग होता है.”
जब भारत ने रोहित की कप्तानी में बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप (Asia Cup) फाइनल जीता था तब उन्होंने युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे युवाओं में भी आत्मविश्वास फूंक दिया था. जब भी रेगुलर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दिया जाता है तो रोहित आगे बढ़कर बेहद अच्छे से टीम का नेतृत्व करते हैं.”
“आपको याद होगा कि 2018 में निदहास ट्रॉफी में भी रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारत ने शानदार जीत दर्ज की थी. वो मुंबई फ्रेंचाइजी को भी अपनी काबिलियत के दम पर चार बार चैंपियन बना चुके हैं.”