This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे अभी नहीं शुरू कर सकते ट्रेनिंग, ये है वजह
ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी क्रिकेट अभ्यास शुरू नहीं हो सकता जो मरीन ड्राइव पर स्थित है
Written by India.com Staff
Last Published on - May 20, 2020 2:52 PM IST

भारतीय सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के लिए मुंबई में व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करने के लिए और अभी और इंतजार करना होगा. क्योंकि यह क्षेत्र कोविड-19 ‘रेड जोन’ में है जहां फिलहाल खेल सुविधाओं को खोलने की स्वीकृति नहीं है.
महाराष्ट्र सरकार ने ‘ग्रीन और ऑरेंज जोन’ में व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए दर्शकों के बिना स्टेडियम खोलने की इजाजत दे दी है. गृह मंत्रलाय ने 31 मई तक चलने वाले लॉकडाउन के चौथे चरण के नियमों में छूट दी थी जिसके बाद राज्य सरकार ने यह फैसला किया.
इन इलाकों को रेड जोन में रखा गया है
मुंबई के अलावा ठाणे, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, वसई विरार और कल्याण डोम्बिवली जैसे इसके आसपास के इलाकों को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है.
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई से कहा, ‘हम स्टेडियमों और खेल सुविधाओं को खोलने से संबंधित राज्य सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे.’
एमसीए के पास तीन सुविधाए हैं- वानखेड़े स्टेडियम, बांद्रा कुर्ला परिसर और सचिन तेंदुलकर जिमखाना लेकिन सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार ये सब बंद रहेंगे.
सरकार के आदेशों का इंतजार है
ब्रेबोर्न स्टेडियम में भी क्रिकेट अभ्यास शुरू नहीं हो सकता जो मरीन ड्राइव पर स्थित है. क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गतिविधियां दोबारा शुरू करने के लिए उन्हें सरकार के आदेशों का इंतजार है.
अधिकारी ने कहा, ‘तब तक कोई गतिविधि शुरू नहीं होगी.’ मुंबई कोविड-19 महामारी से सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है.
मंगलवार को 1411 नए मामले सामने आए
TRENDING NOW
मंगलवार को कोविड-19 के 1411 नए मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या 22563 हो गई. शहर में इस वायरस के कारण 800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
