• Home
  • News
  • Rohit Sharma and hardik pandya fitness update may out from afghanistan ODI Series

IND vs AFG: रोहित और हार्दिक की फिटनेस पर उठ रहे सवाल, क्या ODI सीरीज से रहेंगे दूर

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं यह जवाब उनके फिटनेस टेस्ट के बाद ही मिल पाएगा.

Edited By : Saurav Kumar |May 19, 2026, 12:34 PM IST

Published On May 19, 2026, 12:34 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2026, 12:34 PM IST

rohit and hardik fitness Report

rohit and hardik fitness Report

Rohit and Hardik fitness in Danger: आईपीएल के ठीक बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज से पहले अब रोहित शर्मा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा इस समय IPL में “इम्पैक्ट प्लेयर” के रूप में खेल रहे हैं और अभी तक हाई-इंटेंसिटी रनिंग और फील्डिंग फिटनेस स्टैंडर्ड पूरी तरह से नहीं पहुंचे हैं. वहीं हार्दिक भी लोअर बैक की समस्या से जूझ रहे हैं ऐसे में ये दो खिलाड़ी पूरी तरह से फिट होंगे तभी टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे.

रोहित के फिटनेस पर उठ रहे सवाल

रोहित शर्मा के फिटनेस पर सवाल उठने का सबसे बड़ा कारण उनके इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरना है. मुंबई इंडियंस के लिए वह आईपीएल 2026 में अब तक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही खेलते हुए नजर आए. रोहित मैदान पर फील्डिंग करते हुए भी बहुत कम दिखे हैं. वहीं इंजरी की वजह से भी हिटमैन बीच में कुछ मुकाबलों से दूर रहे थे. अब जो रिपोर्ट्स सामने आए हैं उसने फैंस की टेंशन और बढ़ा दी है. रोहित को अब जल्द ही अपना फिटनेस टेस्ट देना होगा. फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही रोहित शर्मा वनडे टीम में शामिल हो पाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक पर भी संशय बरकरार

रोहित शर्मा की नहीं भारत की एक और बड़ी समस्या हार्दिक पांड्या की चोट भी बनी हुई है. हार्दिक पांड्या भी चोटिल चल रहे हैं. उनकी लोअर बैक में दिक्कत चल रही है. वह भी अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे या नहीं ये उनके फिटनेस की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा. वनडे सीरीज के चयन के लिए हार्दिक को भी फिटनेस टेस्ट देना होगा.

14 जून से शुरू होगी वनडे सीरीज

आपको बता दें कि भारतीय टीम को 14 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान किया जा सकता है. उम्मीद यही की जा रही है कि इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा और वह अफगानिस्तान के खिलाफ अपना हूनर दिखाते हुए नजर आ सकते हैं.

वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत बनाम अफगानिस्तान, पहला वनडे – 14 जून 2026
भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा वनडे – 17 जून 2026
भारत बनाम अफगानिस्तान, तीसरे वनडे – 20 जून 2026

Editor's Pick