• Home
  • News
  • Rohit Sharma and Harmanpreet Kaur receive Padma Shri award for 2026

रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिला बड़ा सम्मान, पद्म श्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 25, 2026, 08:25 PM IST

Published On Jan 25, 2026, 08:25 PM IST

Last UpdatedJan 25, 2026, 08:25 PM IST

Rohit Sharma Harmanpreet Kaur

Rohit Sharma Harmanpreet Kaur

विश्व कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को रविवार को बड़ा सम्मान मिला. रोहित और हरमनप्रीत को 2026 के लिए घोषित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इन दोनों के अलावा विजय अमृतराज इस वर्ष पद्म भूषण पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे. यह भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो एमेच्योर और शुरुआती ओपन युग के दौरान भारतीय टेनिस को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके अग्रणी योगदान के लिए दिया गया.

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और 2025 महिला वनडे विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर उन कई खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री के लिए चुना गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित के नेतृत्व में भारत ने जीता दो आईसीसी खिताब

रोहित शर्मा को यह सम्मान भारतीय पुरुष क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व चरण के बाद मिला है. कप्तान के रूप में उन्होंने भारत को दो आईसीसी खिताब दिलाए जिसमें 2024 में टी20 विश्व कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है. टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया और 2025 में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया जबकि वह वनडे क्रिकेट में खेल रहे हैं.

हरमनप्रीत कौर ने दिलाया महिला वनडे वर्ल्ड कप खिताब

हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक वर्ष के बाद पद्म श्री मिला. 2025 में उन्होंने घरेलू धरती पर भारत को पहली बार आईसीसी महिला विश्व कप खिताब दिलाया. नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया. इस जीत के साथ हरमनप्रीत महिला विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बनीं और एमएस धोनी के बाद घरेलू मैदान पर विश्व कप जीतने वाली कुल मिलाकर दूसरी भारतीय कप्तान रहीं.

कई अन्य खिलाड़ियों को भी किया सम्मानित

पद्म श्री से सम्मानित अन्य खिलाड़ियों में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता ऊंची कूद खिलाड़ी प्रवीण कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया, अनुभवी कोच बलदेव सिंह और के पजनीवेल शामिल हैं. कुश्ती के पूर्व कोच व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और बजरंग पूनिया को ट्रेनिंग दी थी।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. ये सम्मान खेल, कला, साहित्य और लोक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए हैं.

Editor's Pick