add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा के घर से आई बड़ी खुशखबरी, पत्नी रितिका ने दिया बेटे को जन्म

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर से बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है. रोहित की पत्नी रितिका ने बेटे को जन्म दिया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - November 15, 2024 11:52 PM IST

Rohit Sharma Blessed With Baby Boy: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के घर से बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है. दरअसल, रोहित शर्मा आज दूसरी बार पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने आज बेटे को जन्म दिया है.

रोहित शर्मा के घर से आई इस खुशखबरी को जान फैंस काफी खुश हो गए हैं. हिटमैन और रितिका के दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर सामने आने के बाद से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिलने लगे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दूसरी बार माता-पिता बने रोहित शर्मा

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और रितिका सजदेह आज दूसरी बार माता-पिता बने हैं. रोहित और रितिका के इस बच्चे के जन्म से पहले एक बेटी है. जिसका नाम समायरा है. रोहित और रितिका ने साल 2015 में एक दूसरे से शादी की थी. शादी के 3 साल के बाद यानि साल 2018 में रोहित और रितिका पहली बार माता-पिता बने थे और उनके घर समायरा का जन्म हुआ था. अब शादी के 9 साल के इंतजार के बाद दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं और रितिका ने बेटे को जन्म दिया है. दोनों ने अपने बेटे का नाम क्या रखा है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद भारतीय फैंस जश्न में डूब गए हैं.

क्या पर्थ टेस्ट में खेलेंगे रोहित?

दरअसल, रोहित शर्मा अपनी पत्नी के प्रेगनेंसी की वजह से भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फिलहाल रवाना नहीं हुए थे. वह अपने दूसरे बच्चे का स्वागत अपनी पत्नी के साथ रहकर करना चाहते थे. हालांकि अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरू होने में 7 दिन का वक्त है. यानि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा. रोहित आज यानि 15 तारीख को दूसरी बार पिता बने हैं. ऐसे में रोहित के पास पर्थ टेस्ट के पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचने की संभावना काफी बढ़ गई है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि रोहित पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे या नहीं.