×

विराट और रोहित के साथ अलग तरह से व्यवहार करने की जरूरत, पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगड़ ने वजह भी बताई

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली, दोनों के साथ अलग तरह से व्यवहार किया जाना चाहिए.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 8, 2025 9:03 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पू्रव बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का कहना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अलग तरह से पेश आना चाहिए. उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ इनके अच्छे खेल के बाद बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले इनके लिए अलग पैमाना होना चाहिए. रोहित और कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं. और वे दोनों अब सिर्फ वनडे मे खेलते हैं. दोनों ने साउथ अफ्रीका खे खिलाफ वनडे सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.

साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों के खेलने को लेकर आलोचक तमाम तरह के सवाल पूछते रहते हैं. लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ इन दोनों ने अपने बल्ले से जवाब दिया. विराट ने पूरी सीरीज में 302 रन बनाए. तीन मैचों की सीरीज में उन्होंने दो सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई. भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की. वहीं रोहित ने तीन मैचों में दो अर्धशतक लगाए. उनके नाम सीरीज में 146 रन रहे. इसके बाद दोनों घरेलू क्रिकेट में भी खेलते हुए दिख सकते हैं.

जियोहॉटस्टार के साथ बातचीत में बांगर ने कहा कि टीम में रोहित और विराट की जगह पर पहले तो कोई सवाल ही नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह को लेकर कोई सवाल होना चाहिए. देखिए, इतने सालों में उन्होंने कैसा प्रदर्शन किया है.’

बांगर ने कहा, ‘वे दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं. तो यह स्वाभाविक है वे कुछ वक्त बाद टीम के लिए खेलेंगे. अब चूंकि वे काफी वक्त से ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें किसी युवा खिलाड़ी की तरह ज्यादा मैच खेलने की जरूरत नहीं है.’

बांगड़ ने आगे कहा कि आपको इन दोनों को थोड़ा स्पेस देना होगा. इसके साथ ही ड्रेसिंग रूम में इन दोनों की मौजूदगी से बहुत असर पड़ेगा. पूर्व कोच ने कहा, ‘एक बार जब उनमें भूख बाकी है, एक बार जब वह फिट हैं, तो आपको उस क्वॉलिटी के खिलाड़ी टीम में चाहिए. आपको उन्हें अलग तरह से ट्रीट करना होगा और उन्हें स्पेस देना होगा. जब वे अपनी लय हमें हों तो आप अंतर देख सकते हैं. उनके सिर्फ होने भर से ही ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल जाता है.’

TRENDING NOW

बांगड़ को यह भी लगता है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद इन दोनों ने युवा खिलाड़ियों से बात भी की होगी. उन्होंने कहा, ‘टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से बात की होगी. उन्होंने टेस्ट सीरीज का दर्द भुलाकर आजादी और खुलकर खेलने में मदद की हैोगी. और पूरी टीम को काफी आत्मविश्वास दिया होगा.’