- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma arrived at Dharamshala in Helicopter Watch Video
IND VS ENG: रोहित शर्मा की ग्रैंड एंट्री, हेलिकॉप्टर से पहुंचे धर्मशाला, देखें वीडियो
Rohit Sharma Helicopter Video: रोहित शर्मा के सुरक्षा अधिकारियों के साथ हेलीकॉप्टर से कार तक ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Published On Mar 05, 2024, 03:14 PM IST
Last UpdatedMar 05, 2024, 03:14 PM IST
(Photo credit- Twittter)
धर्मशाला. भारत और इंग्लैंड की टीम धर्मशाला में पांचवें टेस्ट में आमने-सामने होगी. इस टेस्ट मैच के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे. रोहित शर्मा की धर्मशाला में ग्रैंड एंट्री हुई और वह हेलिकॉप्टर से धर्मशाला पहुंचे. रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा हेलीकॉप्टर से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंचे, जहां एचपीसीए अधिकारियों और कार्यक्रम आयोजकों ने स्वागत किया. रोहित शर्मा ने इसके बाद उन्होंने बिलासपुर में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ एक कार्यक्रम में भाग लिया और वहां अपने प्रशंसकों के साथ क्रिकेट भी खेला. रोहित शर्मा के सुरक्षा अधिकारियों के साथ हेलिकॉप्टर से कार तक ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
टीम इंडिया ने सीरीज पर किया है कब्जा
बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर लिया है. भारतीय टीम धर्मशाला टेस्ट को जीतकर सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी. धर्मशाला की पिच को तेज और उछाल भरी मानी जाती है, लेकिन कहा जा रहा है कि इस बार यहां स्पिनर्स का बोलबाला होगा. बारिश से मैच में खलल की भी संभावना है. धर्मशाला में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से भी फैंस को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आज तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है, साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए उस मैच में भारत को आठ विकेट से जीत मिली थी.