add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

12 साल बाद नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे रोहित, जानिए क्या है खास कनेक्शन

रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे. इससे पहले उन्होंने 2011 में सात नंबर पर बैटिंग की थी

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - July 28, 2023 4:45 PM IST

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. पहले वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन पर ढेर हो गई, भारतीय टीम ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस मैच में भारतीय टीम ने बैटिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव किया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जो टीम में ओपनर की भूमिका निभाते हैं, वह नंबर सात पर बल्लेबाजी करने उतरे. वहीं विराट कोहली को बैटिंग करने का मौका भी नहीं मिला. रोहित शर्मा सातवें नंबर पर 12 साल बाद बल्लेबाजी करने उतरे थे.

रोहित शर्मा ने इस मैच में नाबाद 12 रन की पारी खेली और चौका लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई. सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के साथ रोहित शर्मा का खास कनेक्शन है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साल 2011 में 7वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे रोहित

रोहित शर्मा ने इससे पहले 15 जनवरी 2011 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. रोहित शर्मा ने उस मैच में नौ रन की पारी खेली थी और भारतीय टीम ने उस मुकाबले को एक रन से जीता था. टीम इंडिया ने इसी साल वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था.

डेब्यू के दिनों की याद आ गई: रोहित

वहीं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के सवाल पर रोहित ने मैच के बाद कहा कि इस क्रम पर बल्लेबाजी करके उन्हें डेब्यू के दिनों की याद आ गई. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि उन्हें इस तरह के ज्यादा मौके मिलेंगे, मैंने भारत के लिए जब डेब्यू किया था, तब सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करता था, मुझे उन दिनों की आज याद आ गई.

कुलदीप-जडेजा की धारदार गेंदबाजी से टीम इंडिया को मिली जीत

पहले वनडे मैच में भारत ने कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की धारदार गेंदबाजी से जीत हासिल की. वेस्टइंडीज की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे 23 ओवर में 114 रन पर सिमट गई. वेस्टइंडीज का अपने घर में भारत के खिलाफ वनडे में यह सबसे न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम ने साल 1997 में 127 रन पर ढेर हो गई थी. कुलदीप यादव ने तीन ओवर में दो मेडन के साथ छह रन देकर चार विकेट लिए, वहीं रविंद्र जडेजा को तीन सफलता मिली. भारतीय टीम ने ईशान किशन के अर्धशतक (52 रन) से लक्ष्य को 22.5 ओवर में जीत हासिल कर ली.