- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma became the 5th Indian batsman to get out for the most number of ducks
IND vs SA, 1st T20I: रोहित के नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, कभी नहीं करना चाहेंगे याद
रोहित सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ साउथ अफ्रीका के 106 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरे लेकिन तीसरे ही ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे।
Published On Sep 28, 2022, 10:24 PM IST
Last UpdatedSep 28, 2022, 10:24 PM IST
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले T20I में फ्लॉप साबित रहे और महज 2 गेंद खेलकर पवेलियन लौट गए। रोहित अपना खाता भी नहीं खोल सके। रोहित सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ साउथ अफ्रीका के 106 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरे लेकिन तीसरे ही ओवर में कगिसो रबाडा की गेंद पर क्विंटन डी कॉक को कैच थमा बैठे। इस तरह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। T20I क्रिकेट में ये 9वीं बार है जब रोहित शर्मा डक पर आउट हुए हैं। इसके साथ ही रोहित ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
भारत के लिए सर्वाधिक T20I डक:
9 – रोहित शर्मा
5 – केएल राहुल
4 – विराट कोहली
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा डक पर आउट के क्लब में भी रोहित का नाम शामिल हो गया है। रोहित ने युवराज को पीछे छोड़ते हुए ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित 27वीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में डक पर आउट हुए हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामलें में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 34 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना खाता खोले पवेलियन लौटने का रिकॉर्ड दर्ज है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक डक: (नंबर 1-7)
34 – सचिन तेंदुलकर
33 – विराट कोहली
31 – वीरेंद्र सहवाग
29 – सौरव गांगुली
27 – रोहित शर्मा
26 – युवराज सिंह
रोहित ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। कोहली और रोहित अब सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान है। बतौर कप्तान दोनों 3-3 बार T20I में डक पर आउट हुए हैं।
T20I में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय कप्तान
3 – रोहित शर्मा
3 – विराट कोहली
1 – शिखर धवन