IPL 2023: हार के बावजूद रोहित ने 3 छक्कों से रच दिया इतिहास, गेल-एबीडी के क्लब में शामिल

रोहित ने T20 में बतौर कप्तान 5500 रन भी पूरे कर लिये. ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय कप्तान हैं.

Edited By : Vanson Soral |Apr 23, 2023, 01:09 PM IST

Published On Apr 23, 2023, 01:09 PM IST

Last UpdatedApr 23, 2023, 01:09 PM IST

IPL 2023, Rohit Sharma

IPLT20.COM

बड़े स्कोर वाले मुकाबले में मेजबान मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 214 रन बनाने के बाद मुंबई को छह विकेट पर 201 रन पर रोक दिया.

मुंबई की टीम हालांकि 19वें ओवर के बाद अच्छी स्थिति में थी जब टीम को जीत के लिए 16 रन चाहिये थे और उसके 6 विकेट बचे हुए थे। लेकिन आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने सिर्फ दो रन दिये और दो विकेट चटकाये. इस तरह मुंबई की टीम लक्ष्य से 13 रन दूर रह गई. मुंबई की ओर से कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. ग्रीन ने 67 और सूर्या ने 57 रनों की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान रोहित शर्मा अच्छी लय में नजर आये लेकिन अर्धशतक से चूक गए. रोहित ने 44 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 गगनचुंबी छक्के लगा. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया. दरअसल, रोहित ने इन 3 छक्कों की मदद से IPL में 250 पूरे कर लिये. इस तरह वह क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के खास क्लब में शामिल हो गए. रोहित से पहले गेल और एबीडी ही 250 से ज्यादा छक्के IPL में लगा पाये थे.

क्रिस गेल के नाम IPL में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस लीग में 350 से ज्यादा छक्के लगाये हैं. वहीं. एबी डिविलियर्स के नाम 251 छक्के दर्ज हैं. अगले मैच में रोहित के पास एबी के रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका होगा.

IPL में सबसे ज्यादा छक्के

  • 357 – क्रिस गेल
  • 251 – एबी डिविलयर्स
  • 250 – रोहित शर्मा
  • 235 – महेंद्र सिंह धोनी
  • 229 – विराट कोहली

 

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

  • क्रिस गेल- 1056
  • कायरन पोलार्ड- 812
  • आंद्रे रसेल- 594
  • ब्रैंडन मैकुलम- 485
  • कॉलिन मुनरो- 480
  • रोहित शर्मा- 469
  • शेन वॉटसन- 467
  • आरोन फिंच- 452

इस पारी के दौरान रोहित ने T20 में बतौर कप्तान 5500 रन भी पूरे कर लिये. ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय कप्तान हैं. उनसे पहले कोहली और धोनी ही ये कमाल करने में सफल रहे हैं.

T20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन

  • 6510 – विराट कोहली
  • 6145 – एमएस धोनी
  • 5500 – रोहित शर्मा

Editor's Pick