IPL 2023: रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दूसरा छक्का लगाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 12, 2023, 07:54 PM IST

Published On May 12, 2023, 07:54 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2023, 07:54 PM IST

ravi shastri, rohit sharma, mi vs srh, rohit sharma news, ipl 2023, rohit sharma ipl 2023 runs, how can mi reach playoffs, mumbai indians

Rohit sharma (Photo-IPL T20.Com)

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की. वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. रोहित शर्मा ने एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया. डिविलियर्स के नाम आईपीएल में 251 छक्का है. आईपीएल में 357 छक्के के साथ क्रिस गेल टॉप पर हैं.

रोहित शर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दूसरा छक्का लगाते ही एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए 200 छक्का लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कायरन पोलार्ड 223 छक्के के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में सबसे ज्यादा छक्के

357 – क्रिस गेल
252 – रोहित शर्मा
251 – एबी डिविलियर्स
239 – एमएस धोनी
229 – विराट कोहली
223 – कायरन पोलार्ड
218 – डेविड वार्नर
203 – सुरेश रैना

IPL में एक टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के:

239 – क्रिस गेल (RCB)
238 – एबी डिविलियर्स (RCB)
229 – विराट कोहली(RCB)
223 – कायरन पोलार्ड (MI)
209 – एमएस धोनी (CSK)
200 – रोहित शर्मा (MI)

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के:

223- कायरन पोलार्ड
201- रोहित शर्मा
98- हार्दिक पांड्या
88- इशान किशन
81- सूर्यकुमार यादव

रोहित शर्मा ने खेली 29 रन की पारी: 

रोहित शर्मा हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और 18 गेंद में 29 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उनका विकेट राशिद खान को मिला. रोहित शर्मा ने 29 रन की अपनी पारी में तीन चौका और दो छक्के लगाए.

Editor's Pick