- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma becomes 6th Indian Captain with Losing by 10 Wickets in ODI
IND vs AUS: 10 विकेट से बड़ी हार, रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क के पंजे के कारण भारतीय टीम घरेलू जमीन पर अपने चौथे सबसे कम स्कोर पर सिमट गई.
Published On Mar 19, 2023, 07:36 PM IST
Last UpdatedMar 19, 2023, 07:36 PM IST
BCCI
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर बरपाते हुए 53 रन पर पांच विकेट लेकर भारत को दूसरे वनडे में रविवार को 26 ओवर में मात्र 117 रन पर समेट दिया. ऑस्ट्रेलिया ने फिर 11 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 121 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीता और तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली.
मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपनरों को इसे हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई. मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन ठोके जबकि ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर 10 चौकों के सहारे नाबाद 51 रन बनाये.
किसी ने नहीं सोचा था 100 ओवर का यह मैच टी20 से भी कम अवधि (कुल 37 ओवर) में ही समाप्त हो जाएगा. पहले सभी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने मददगार परिस्थितियों में बेहतरीन गेंदबाजी की और भारतीय टीम को एक बेहद ही साधारण स्कोर पर रोका, वहीं जब बल्लेबाजी की बारी आई तो उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों ने दिखाया कि वह किसी और पिच पर ही खेल रहे हैं.
मिचेल स्टार्क के पंजे के कारण भारतीय टीम घरेलू जमीन पर अपने चौथे सबसे कम स्कोर पर सिमट गई. स्टार्क ने पहले भारतीय शीर्ष क्रम को झकझोरा और फिर मोहम्मद सिराज के विकेट के साथ पंजा खोला. भारत के लिए सिर्फ़ विराट कोहली ही 30 के आंकड़े को पार कर पाए. अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई साथ नहीं मिला. शॉन ऐबट और नेथन एलिस ने स्टार्क का बखूबी साथ दिया और क्रमश: तीन और दो विकेट चटकाए.
भारत की इस बड़ी हार के कारण कप्तान रोहित शर्मा के नाम भी एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. रोहित वनडे में 10 विकेट से हारने वाले छठे भारतीय कप्तान बन गइ. इससे पहले गावस्कर, तेंदुलकर, गांगुली, द्रविड़ और कोहली अपनी-अपनी कप्तानी में 10 विकेट से हार का सामना कर चुके हैं.
वनडे में 10 विकेट से हारने वाले भारतीय कप्तान
- सुनील गावस्कर बनाम न्यूजीलैंड (1981)
- सचिन तेंदुलकर बनाम वेस्टइंडीज (1997)
- सौरव गांगुली बनाम साउथ अफ्रीका (2000)
- राहुल द्रविड़ बनाम साउथ अफ्रीका (2005)
- विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया (2020)
- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)*
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का घर में सबसे कम ODI स्कोर
- 117, विशाखापत्तनम, 2023
- 125, सेंचुरियन, 2003
- 145, मेलबर्न, 1992
भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे कम ODI स्कोर
63- सिडनी, 1981
100- सिडनी, 2000
117- विशाखापत्तनम, 2023
125- सेंचुरियन, 2003
145- मेलबर्न, 1992
घरेलू ODI में भारत का सबसे कम ऑलआउट टोटल
- कानपुर में- 78 बनाम श्रीलंका (1986)
- अहमदाबाद में- 100 बनाम वेस्टइंडीज (1993)
- धर्मशाला में- 112 बनाम श्रीलंका (2017)
- विशाखापत्तनम में- 117 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2023)
- मडगांव में- 136 बनाम श्रीलंका (1990)
- वडोदरा में- 148 बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
घर में भारत का ODI में पहली पारी में सबसे कम ऑलआउट टोटल
- 112- vs श्रीलंका, धर्मशाला (2017)
- 117- vs AUS, विशाखापत्तनम (2023)
- 136- vs SL, मडगांव (1990)
- 148- vs AUS, वड़ोदरा (2007)