- Home
- News
- Rohit Sharma becomes first player to hit 100 Sixes against Australia in international Cricket
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
Published On Jan 08, 2021, 01:19 PM IST
Last UpdatedJan 08, 2021, 01:19 PM IST
(Twitter)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के जरिए लगभग एक साल के बाद क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में लौटे टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 अंतरराष्ट्रीय छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के दूसरे दिन टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे रोहित ने 77 गेंदो पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रनों की छोटी पारी खेली लेकिन इस दौरान उन्होंने ऐसा कीर्तिमान हासिल किया है जिसे अब तक कोई क्रिकेटर छू भी नहीं पाया है।
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2007-21 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 65 मैचों में 100 छक्के लगाए हैं।
वार्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ हर लेग स्पिनर की ड्रीम डिलीवरी: युजवेंद्र चहल
भारतीय बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन हैं, जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 63 छक्के लगाए हैं।
इस सूची में तीसरे स्थान पर पूर्व कीवी कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम (61), चौथे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (60) और पांचवें स्थान पर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (60) हैं।