Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 9:43 PM IST

Rohit sharma Milestones: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में 27 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे कर लिए. वह ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ के बाद चौथे भारतीय हैं.
रोहित शर्मा ने 504 मैच की 538वीं इनिंग में यह कारनामा किया है. रोहित के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक है. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज भी हैं. भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन है.
34357 – सचिन तेंदुलकर
27910 – विराट कोहली
24208 – राहुल द्रविड़
20000* – रोहित शर्मा
Mt. 2⃣0⃣k ⛰️
— BCCI (@BCCI) December 6, 2025
Congratulations to Rohit Sharma on becoming just the 4th Indian cricketer to amass 2⃣0⃣,0⃣0⃣0⃣ runs in international cricket 🫡
Updates ▶️ https://t.co/HM6zm9o7bm#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @ImRo45 pic.twitter.com/S3nRb8ve5w
रोहित शर्मा ने तीसरे वनडे मैच में 75 रन की पारी खेली. रोहित ने 73 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए.रोहित शर्मा के वनडे करियर का यह 61वां अर्धशतक है.
रोहित शर्मा के नाम वनडे में 11 हजार से ज्यादा रन है, वहीं टेस्ट और टी-20 मैच में उन्होंने 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं. रोहित के नाम टेस्ट में 4301 रन बनाए हैं, वह टेस्ट फॉर्मेट से रिटायर हो चुके हैं, वहीं टी-20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 4231 रन बनाए हैं. रोहित ने टी- 20 फॉर्मेट से भी संन्यास ले लिया है.
साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 270 रन (47.5 ओवर) के स्कोर पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट चटकाए. साउथ अफ्रीका के लिए डी कॉक ने शतक जड़ा. भारत ने 271 रन के टारगेट को यशस्वी जायसवाल (116) के नाबाद शतक, रोहित शर्मा के 75 रन और विराट कोहली के नाबाद 65 रन (45 गेंद) की मदद से सिर्फ 39.5 ओवर में हासिल कर लिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
