×

रोहित शर्मा बने निसान के ग्लोबल एंबैसडर

विश्व कप मेरे लिए काफी मायने रखता है और इसे जीतने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 25, 2016 12:51 PM IST

रोहित शर्मा © Getty Images
रोहित शर्मा © Getty Images

जापान की कार निर्माता कंपनी निसान ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा को अपना ग्लोबल एंबैसडर नियुक्त किया। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की साझेदार निसान ने वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल और न्यूजीलैंड की महिला टीम की कप्तान सुजी बेट्स को भी अपना एंबैसडर बनाया है। निसान के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष रोएल डे रीज ने कहा, “निसान इन शानदार लोगों को अपने साथ जोड़ कर काफी खुश है। हम इन सभी का स्वागत करते हैं।” उन्होंने कहा, “ये खेल के छोटे प्रारूप के शानदार खिलाड़ी हैं और बड़े मंचों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आए हैं। हम उनके साथ आने वाले टी-20 विश्व कप में काम करने जा रहे हैं।” ये भी पढ़ें: सिक्सर किंग युवराज ने पूरे किए अपने 1000 रन

ढाका में एशिया कप में हिस्सा ले रहे रोहित ने एक बयान में कहा, “मैं निसान की आईसीसी के साथ भागीदारी में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। विश्व कप मेरे लिए काफी मायने रखता है और इसे जीतने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है।”  ये भी पढ़ें: सनी लियोन ने खरीदी क्रिकेट टीम

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ने टी20 मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। कल खेले गए एशिया कप के पहले मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 45 रनों से पटखनी दी। जिसमें भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 83 रन ठोके जिसमें रोहित ने सिर्फ 55 गेदों का सामना करते हुए 7 चौका व 3 छक्का भी लगाया।

TRENDING NOW

रोहित ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर भारत को जीत दिलवाई। हार्दिक ने 31 रन सिर्फ 18 गेंदों में बनाए जिसमें 4 चौका व 1 छक्का भी शामिल है। रोहित के शानदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार दिया गया।