रोहित शर्मा ने टी-20 में बनाया बड़ा कीर्तिमान, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में यह कारनामा किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 17, 2024, 08:26 PM IST

Published On Jan 17, 2024, 08:26 PM IST

Last UpdatedJan 17, 2024, 08:26 PM IST

Rohit Sharma

(Photo-Twitter)

बेंगलुरु. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के नाम बड़ा कीर्तिमान दर्ज हुआ. रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए. उन्होंने विराट कोहली के पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा रोहित ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में इयॉन मॉर्गन को भी पीछे छोड़ दिया.

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में संभलकर शुरुआत की. टीम इंडिया ने 22 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद भारतीय कप्तान ने रिंकू सिंह ने भारतीय पारी को संभाला. उन्होंने रिंकू सिंह के साथ 95 गेंद में 190 रन की साझेदारी की. रोहित शर्मा ने टी-20 करियर का 5वां शतक लगाया और 69 गेंद में 121 रन बनाकर नाबाद रहे. टी-20 में पांच शतक लगाने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. भारत के लिए टी-20 में बतौर कप्तान रोहित के नाम अब सबसे ज्यादा रन हो गए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20I में भारत के कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन

1648- रोहित शर्मा


1570- विराट कोहली


1112- एमएस धोनी

टी-20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आरोन फिंच, बाबर आजम और केन विलियमसन अभी रोहित शर्मा से आगे हैं. इसके अलावा रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान भारत के लिए टी-20 में 13वां अर्धशतक जड़ा. उन्होंने विराट कोहली (13) की बराबरी की. बाबर आजम के नाम टी-20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है.

कप्तान के रूप में T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर

23- बाबर आजम
16 – केन विलियमसन
15 – एरोन फिंच
13-विराट कोहली
13 – रोहित शर्मा*

रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन को पीछे छोड़ा

टी-20 में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा सिक्स

रोहित शर्मा- 87

इयॉन मॉर्गन- 86

आरोन फिंच- 82

विराट कोहली- 59

Editor's Pick