add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: रोहित शर्मा का ODI में बड़ा कारनामा, क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वह अब वनडे इंटरनेशनल में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 12, 2026 10:13 AM IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. रविवार, 11 जनवरी को वड़ोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित वनडे इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए.

भारत के सामने 301 रन का लक्ष्य था. रोहित ने पारी की शुरुआत कप्तान शुभमन गिल के साथ की. रोहित ने संयम के साथ पारी का आगाज किया. लेकिन पारी के छठे ओवर में बेन फॉक्स की गेंद पर रोहित ने छक्का लगाया. रोहित ने इसके बाद लय हासिल कर ली. और तेज गेंदबाज काइली जेमिसन की गेंद पर एक और छक्का जड़ा. इसके साथ ही रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 650 छक्के पूरे कर लिए. वह इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ODI में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीछक्के
रोहित शर्मा193191329
क्रिस गेल280274328
सनथ जयसूर्या388383263
मार्टिन गप्टिल176174174
सचिन तेंदुलकर344340167

रोहित हालांकि अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. वह पारी के 9वें ओवर में 29 गेंद पर26 रन बनाकर जेमिसन का ही शिकार बने.

Rohit Sharma Sixes Record

रोहित के नाम अब वनडे इंटरनेशनल में पारी की शुरुआत करते हुए 329 छक्के हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया. गेल के नाम 328 छक्के हैं. भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी पहले नंपर पर हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा था.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीछक्के
रोहित शर्मा506539650
क्रिस गेल483551553
शाहिद अफरीदी524508476
ब्रेंडन मैकलम432474398
जोस बटलर397401387

रोहित बीते साल अच्छे फॉर्म में थे. उन्होंने 14 वनडे पारियों में 650 रन बनाए थे. उनका सर्वाधिक निजी स्कोर 121 रन नॉट आउट रहा था. रोहित फिलहाल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी चोटी के बल्लेबाज हैं.

मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 300 रन का स्कोर बनाया. भारत ने विराट कोहली के 93 और शुभमन गिल के 56 रन बदौलत 1 ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया.