MI VS KKR: रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ रचा इतिहास, कोहली- वॉर्नर का रिकॉर्ड टूटा
केकेआर के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 38 बॉल में 78 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा ने इस पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए.
Published On Mar 29, 2026, 10:43 PM IST
Last UpdatedMar 29, 2026, 10:43 PM IST
Rohit sharma record
Rohit sharma breaks David warner record: आईपीएल 2026 में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की है. केकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा ने आक्रामक तेवर दिखाए और चौके और छक्के की बरसात कर दी. रोहित शर्मा ने इस पारी से इतिहास भी रच दिया है.
रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 38 बॉल में 78 रन की पारी खेली. रोहित शर्मा ने इस पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए. रोहित शर्मा ने रियान रिकेल्टन के साथ 148 रन की ओपनिंग साझेदारी की.
रोहित शर्मा ने 23 बॉल में जड़ा अर्धशतक
भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा ने 23 बॉल में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक है. इससे पहले उनके नाम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ साल 2015 में 25 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था. यह आईपीएल में उनका 50वां 50 प्लस स्कोर है. आईपीएल में वह 50 प्लस स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन यह कारनामा कर चुके हैं.
IPL में सर्वाधिक 50+ स्कोर:
72 – विराट कोहली
66 – डेविड वॉर्नर
53 – शिखर धवन
50 – रोहित शर्मा
रोहित ने रचा इतिहास, टूट गया डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया. वह आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. उन्होंने डेविड वॉर्नर के 1093 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने इस मैच में 11 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की.
रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने इस इनिंग के विराट कोहली का भी सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. वह आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. रोहित शर्मा के नाम केकेआर के खिलाफ 1161 रन हो गए हैं. विराट कोहली के नाम पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाने का रिकॉर्ड है.
IPL में किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन
1161 – रोहित शर्मा बनाम KKR*
1159 – विराट कोहली बनाम PBKS
1146 – विराट कोहली बनाम CSK
1134 – डेविड वॉर्नर बनाम PBKS
1130 – विराट कोहली बनाम DC
1093 – डेविड वॉर्नर बनाम KKR
केकेआर ने मुंबई इंडियंस ने दिया 221 रन का टारगेट
केकेआर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 221 रन का टारगेट रखा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 220 रन बनाए. रहाणे ने 40 गेंद की पारी में तीन चौके और पांच छक्के जबकि रघुवंशी ने 29 गेंद में छह चौके और दो छक्के लगाए. उनके अलावा फिन एलेन ने 17 गेंद में 37 रन और रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, कप्तान हार्दिक पंड्या को एक विकेट मिला.