×

आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में रोहित शर्मा नंबर 5 पर, धोनी टॉप 10 से बाहर

आईसीसी वनडे बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट में तीन भारतीय बल्लेबाज शामिल

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 25, 2016 5:45 PM IST

रोहित शर्मा को शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला © Getty Images
रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला © Getty Images

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। रोहित शर्मा को वनडे रैंकिंग की टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवा स्थान मिला हैं। रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले आईसीसी रैंकिंग में 13वीं पायदान पर थे। लेकिन वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित 8 पायदान की छलांग लगाते हुए 761 अंको के साथ पांचवी पायदान पर पहुंच गए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 5 मैचों में 110 से ज्यादा की औसत से 441 रन बनाए। जिनमें दो शतक और एक 99 रन की पारी शामिल रहे। वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले दो अन्य बल्लेबाज विराट कोहली और शिखर धवन भी बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान पहले वनडे का फुल स्कोरकार्ड

सीरीज में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले विराट कोहली टॉप 10 बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। कोहली ने कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 शतकों और 2 अर्धशतकों की बदौलत 381 रन बनाए। शिखर धवन ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 7वां स्थान प्राप्त किया है। ALSO READ: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टी20: खुद को बेहतर साबित करने उतरेंगी दोनों टीमें

भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण बल्लेबाजों की टॉप 10 लिस्ट से अपना स्थान गंवाना पड़ा। धोनी 6वें स्थान से खिसक कर 13वे स्थान पर पहुंच गए हैं।

TRENDING NOW

वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पोजीशन पर ए बी डीविलियर्स ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। डीविलियर्स 900 अंको के साथ दूसरी पायदान पर मौजूद विराट कोहली से 75 अंक आगे हैं। तीसरे पायदान पर साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला हैं। जबकि चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन हैं।