रोहित शर्मा ने तोड़ा MS धोनी का रिकॉर्ड, DC के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की
रोहित शर्मा ने तोड़ा MS धोनी का रिकॉर्ड, DC के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 26 बॉल में 35 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - April 4, 2026 6:04 PM IST
Rohit Sharma record
Rohit Sharma Breaks MS Dhoni’s Record: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में बड़ी उपलब्धि हासिल की. रोहित शर्मा ने इस मैच में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 26 बॉल में 35 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया. इस पारी के दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की. उन्होंने आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप अपने नाम किया और धोनी के रिकॉर्ड भी तोड़ डाला
रोहित ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का MS धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा. रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 51 छक्के जड़े हैं. धोनी के नाम आरसीबी के खिलाफ 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था.
IPL में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा छक्के
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने संभली हुई शुरुआत की, लेकिन तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने इस टीम को बैकफुट पर ला दिया. ओवर की तीसरी गेंद पर रयान रिकलटन अपना कैच अक्षर पटेल (9) को थमा बैठे. पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा (0) का कैच मुकेश कुमार ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया.
रोहित- सूर्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मुंबई इंडियंस 18 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी, यहां से हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी का भार संभाल रहे सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 53 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाल लिया. रोहित 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्या ने नमन धीर के साथ पांचवें विकेट के लिए 37 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचा दिया.
सूर्या ने जड़ा अर्धशतक
सूर्या 36 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नमन धीर ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. मिचेल सेंटनर ने नाबाद 18 और कॉर्बिन बॉश ने 11 रन बनाए. मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.