add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग, टूट गया शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में तीसरा छक्का लगाते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 30, 2025 3:36 PM IST

Rohit sharma Most Sixes in ODI: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. रोहित शर्मा अब वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने शाहिद अफरीदी के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड (351) को पीछे छोड़ दिया.

रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में तीसरा छक्का लगाते ही वनडे क्रिकेट में 352 छक्के पूरे कर लिए. उन्होंने पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा. रोहित ने 2007 में डेब्यू के बाद भारत के लिए 278 मैचों की 270वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित शर्मा ने खेली 57 रन की पारी

रांची में खेले गए वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 51 बॉल में 57 रन की पारी खेली. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 60वां अर्धशतक लगाया. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने विराट कोहली के साथ 136 रन की साझेदारी की. उन्होंने मार्को जानसेन की गेंद पर छक्का लगाकर वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

ODI में सबसे ज़्यादा छक्के

352* – रोहित शर्मा
351 – शाहिद अफ़रीदी
331 – क्रिस गेल
270 – सनथ जयसूर्या
229 – MS धोनी

20 हजार इंटरनेशनल रन के करीब हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने से सिर्फ 41 रन दूर हैं. रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 503 मैच की 536 इनिंग में 20059 रन बनाए हैं.

पहले वनडे मैच की बात करें तो भारत ने लगातार 19वें वनडे मैच में टॉस गंवाया. साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम में 23 महीने बाद रुतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है.