रोहित शर्मा का बड़ा कारनामा, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने 69 मैच में 79 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 20, 2026, 09:48 PM IST

Published On Jun 20, 2026, 09:48 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2026, 09:48 PM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma

भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा कारनामा किया है. रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में धमाकेदार पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 69 मैच में 79 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए. रोहित शर्मा ने सीरीज के तीन मैच में एक अर्धशतक के साथ 143 रन बनाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग (16119) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज 16137 रन बना लिए हैं. सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में तीसरे और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम चौथे स्थान पर है. इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है. सनथ जयसूर्या ने 19298 रन बनाए हैं.

भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन (इंटरनेशनल क्रिकेट)

रोहित शर्मा- 16137 रन

वीरेंद्र सहवाग- 16119 रन

सचिन तेंदुलकर- 15335 रन

सुनील गावस्कर- 12258 रन

शिखर धवन- 10867 रन

‘हिटमैन’ ने तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मैच में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा 50 प्लस बनाने के मामले में अब तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. रोहित ने 95 बार यह कारनामा किया है. राहुल द्रविड़ ने 94 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था. सचिन तेंदुलकर (145) का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है, वहीं विराट कोहली (131) दूसरे नंबर पर हैं.

भारत के लिए वनडे में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर:

145 – सचिन तेंदुलकर

131 – विराट कोहली

95 – रोहित शर्मा

94 – राहुल द्रविड़

93 – सौरव गांगुली

IND VS AFG: टीम इंडिया ने तोड़ा 22 साल पुराना रिकॉर्ड, अफगानिस्तान के खिलाफ किया बड़ा कारनामा

भारत ने अफगानिस्तान को नौ विकेट से हराया

प्रसिद्ध कृष्णा (23 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (110) के दूसरे शतक से भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे मैच में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के करियर के पहले शतक के बावजूद अफगानिस्तान को नौ विकेट से हरा दिया. भारत ने इस जीत के साथ सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया.

Editor's Pick