×

WATCH: रोहित- कोहली का ब्रोमांस, विराट के शतक पर झूमे 'हिटमैन', सेलिब्रेशन वायरल

विराट कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया. विराट एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 30, 2025 9:01 PM IST

Rohit sharma Celebration: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जमकर बोला. विराट कोहली ने इस मैच में वनडे करियर का 52वां शतक जड़ा. विराट कोहली ने इस शतक के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 32वें मैच की 30वीं पारी में अपना छठा शतक लगाया, इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, सचिन और वॉर्नर दोनों ने वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक लगाए हैं.

विराट कोहली के इस शतक के बाद रोहित शर्मा सहित पूरा ड्रेसिंग रूम झूम उठा. रोहित ने विराट के शतक के बाद खुशी से जमकर ताली बजाई. रोहित का सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी कई बार दोनों खिलाड़ियों का ब्रोमांस दिख चुका है.

रोहित- कोहली के बीच शतकीय साझेदारी

विराट कोहली ने 120 बॉल में 135 रन की पारी खेली. कोहली ने अपनी पारी में 11 चौके और सात छक्के लगाए. कोहली के इंटरनेशनल करियर का 83वां शतक है. दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा (51 गेंद में 57 रन) के साथ 136 रन की साझेदारी करके जेएससीए स्टेडियम की सपाट पिच पर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी. कोहली अब टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप का हिस्सा नहीं हैं और अगले आठ महीनों में भारत को सिर्फ छह वनडे मैच खेलने हैं इसलिए 36 साल के इस क्रिकेटर के लिए इस प्रारूप का हर मैच अब अहमियत रखता है. उन्होंने अपनी पारी से चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को याद दिलाया कि वह इस प्रारूप में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने हुए हैं.