जवाब मिल गया... रोहित शर्मा की शतकीय पारी का फैन हुआ सोशल मीडिया

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में 110 बॉल में 138 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 17 चौके और पांच छक्के शामिल थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jul 19, 2026, 11:10 PM IST

Published On Jul 19, 2026, 11:10 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2026, 11:10 PM IST

Rohit sharma century

Rohit sharma century

Rohit Sharma century: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आखिरकार फॉर्म में लौटे. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रोहित शर्मा ने धमाकेदार शतक लगाया. यह रोहित के वनडे करियर की 34वीं सेंचुरी है. वह सभी फॉर्मेट में बतौर ओपनर (46) सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (45) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. रोहित वनडे में लॉर्ड्स पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी हैं. इसके अलावा वह शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी भी बने हैं.

रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स वनडे में 110 बॉल में 138 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 17 चौके और पांच छक्के शामिल थे. रोहित की शतकीय पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने भी रोहित की इस पारी की जमकर हौसला आफजाई की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन:

शतकीय पारी से आलोचकों को भी दिया जवाब

बता दें कि इस मैच से पहले रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें लग रही थी. कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि रोहित लॉर्ड्स में आखिरी वनडे मैच खेल सकते हैं, मगर रोहित शर्मा ने इस पारी से आलोचकों को करारा जवाब दिया है.

Editor's Pick