Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 22, 2025 9:15 AM IST

Rohit Sharma Contemplated Retirement: उन्नीस नवंबर 2023 भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए हार्ट-ब्रेक का दिन था. भारत को इस दिन वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. उस समय भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी. टीम इंडिया के तब के कप्तान ने उस दिन को याद किया है. रोहित ने कहा है कि फाइनल में हार के बाद वह रिटायरमेंट के बारे में भी सोचने लगे थे. रोहित ने उस वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने 11 मैचों में 597 रन बनाए थे. उनका औसत 54.97 का रहा. और स्ट्राइक-रेट 125.94 का रहा.
अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बांधकर रखा. भारत 50 ओवर में सिर्फ 240 रन ही बना सका. ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट हाथ में रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया था. ट्रेविस हेड ने 120 गेंद पर 137 रन बनाए. एक इवेंट में रोहित से फाइनल में हार के बाद उनकी भावनाओं के बारे में पूछा गया. रोहित से यह पूछा गया कि इस इवेंट के बाद उन्होंने खुद को कैसे प्रोत्साहित किया.
इसे भी पढ़ें- हम कोई भी कीमत देने को तैयार थे… कैमरन ग्रीन को लेकर केकेआर के हेड कोच का खुलासा
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि यह निजी रूप से उनके लिए एक मुश्किल वक्त था. 2022 में कप्तान बनने के बाद उनका लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना था.
"After the loss in Ahmedabad I honestly felt like I didn’t want to play this Cricket anymore"
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) December 21, 2025
Rohit Sharma spoke about what happened after the loss in the 2023 World Cup final in Ahmedabad.🗣️-
"Everybody was extremely disappointed, and we just couldn’t believe what had… pic.twitter.com/wpKUjYvMYl
रोहित ने कहा, ‘हर कोई बहुत निराश था और जो हुआ उस पर हमें बिलकुल यकीन नहीं हुआ. यह मेरे लिए निजी रूप से मुश्किल वक्त था क्योंकि इस वर्ल्ड कप में मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया था, और यह वर्ल्ड कप से सिर्फ दो या तीन महीने की बात नहीं थी लेकिन जबसे साल 2022 से मैंने कप्तानी संभाली मैं इसी पर काम कर रहा था.’
उन्होंने कहा, ‘मेरा एकमात्र लक्ष्य वर्ल्ड कप जीतना था, चाहे यह टी20 वर्ल्ड कप हो या फिर 2023 का वर्ल्ड कप. तो, जब यह नहीं हुआ, मैं पूरी तरह से टूट गया. मेरे शरीर में कोई ऊर्जा नहीं बची थी. मुझे इससे रिकवर होने और खुद को संभालने में कुछ महीने लगे.’
रोहित ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब किसी चीज में इतना निवेश करते हो और नतीजा नहीं आता है तो यह सबसे सामान्य प्रतिक्रिया होती है. मेरे साथ भी बिलकुल ऐसा ही हुआ था. लेकिन मुझे यह भी पता था कि जीवन यहां समाप्त नहीं होता. यह मेरे लिए बहुत बड़ा सबक था. इससे मैंने निराशा, रीसेट और नई शुरुआत को सीखा. मुझे पता था कि यूएसए और अमेरिका में 2024 का टी20 वर्ल्ड कप करीब है और मुझे अपना सारा ध्यान उस पर केंद्रित करना होगा. अब ऐसा कहना बहुत आसान है, लेकिन उस वक्त, यह बहुत मुश्किल था.’
उन्होंने कहा, ‘एक वक्त पर सच कहूं तो मुझे लगा कि मैं अब इसे और नहीं खेलना चाहता क्योंकि इसने मुझसे सब कुछ छीन लिया था. और मुझे लगा मेरे पास कुछ नहीं बचा.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
