IND vs ENG: नेट बॉलर ने उड़ाईं गिल्लियां, अगली गेंद पर फिर आउट; रोहित शर्मा के लिए अच्छे नहीं संकेत

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार से राजकोट में खेला जाएगा. अभी तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है.

Edited By : Bharat Malhotra |Feb 14, 2024, 11:33 AM IST

Published On Feb 14, 2024, 11:33 AM IST

Last UpdatedFeb 14, 2024, 11:33 AM IST

rohit-sharma-bowled

rohit-sharma-bowled

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज (IND vs ENG) अहम पड़ाव पर है. दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है. और सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में गुरुवार, 15 फरवरी से खेला जाएगा. टीम इंडिया के लिए इस सीरीज में कुछ परेशानियां हैं. खास तौर पर बल्लेबाजी को लेकर. कई सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एक अहम खिलाड़ी बन जाते हैं. हालांकि रोहित भी इस सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल जैसे बड़े नाम सीरीज में अंदर-बाहर होते रहे हैं. और रोहित पर जिम्मेदारी है कि वह न सिर्फ अपनी लीडरशिप बल्कि बल्ले से भी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद करें.

रोहित इस बात को अच्छी तरह जानते हैं. और साथ ही इंग्लिश खेमा भी. रोहित पर बड़ी जिम्मेदारी है. रोहित को अगर हटा दें तो भारतीय बल्लेबाजी क्रम ने कुल मिलाकर सिर्फ 29 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें से 22 तो सिर्फ शुभमन गिल ने खेले हैं. ऐसे में रोहित को भी पता है कि वह एक कम अनुभव वाली टीम की अगुआई कर रहे हैं. और रोहित पर दारोमदार बहुत बढ़ जाता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IND vs ENG: टर्निंग विकेट… कुलदीप के बयान से इंग्लिश खेमे में होगी खलबली

सीरीज में शांत रहा है Rohit Sharma का बल्ला

हालांकि सीरीज में रोहित का बल्ला शांत ही रहा है. अभी तक खेली गईं 4 पारियों में उन्होंने 24, 39, 14 और 13 रन बनाए हैं. एक बड़ी पारी का इंतजार और जरूरत रोहित और टीम इंडिया को है. मंगलवार को टीम इंडिया की ट्रेनिंग के दौरान रोहित ने युवाओं को पहले हाफ में कोचिंग दी. उन्होंने कुलदीप यादव, सरफराज खान, रजत पाटीदार और ध्रुव जुरेल को बल्लेबाजी के गुर सिखाए.

नेट बॉलर ने किया रोहित शर्मा को बोल्ड

रोहित (Rohit Sharma) हालांकि जब खुद बल्लेबाजी करने उतरे तो उनके लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही. एक नेट बॉलर ने इनस्विंगर से रोहित का स्टंप उड़ा दिया. भारतीय कप्तान इससे हैरान रह गए. शायद यह एक तुक्क रहा हो. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी खबर में बताया कि दूसरी गेंद इस बॉलर ने बाहर निकाली. इसने रोहित के बल्ले का बाहरी किनारा लिया. लगातार दो गेंद पर रोहित एक नेट बॉलर पर आउट हो गए.

टेस्ट में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी, देखें लिस्ट

नेट पर खेल को पूरी तरह हकीकत समझना सही तरीका नहीं है. लेकिन उसे पूरी तरह नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता. रोहित इस सीरीज में वैसे भी बहुत अच्छी फॉर्म में नहीं हैं. वह हर बार अलग तरह की गेंद पर अलग गेंदबाज का शिकार बने हैं. हैदराबाद में में उन्होंने पहली पारी में अच्छी शुरुआत की लेकिन वह बाउंड्री पर कैच हो गए थे. और इसके बाद दूसरी पारी में टॉम हार्टली ने उन्हें LBW कर दिया था.

विशाखापत्तनम में वह बिलकुल ही अलग अंदाज में खेले. उन्होंने 41 गेंद तक बैटिंग की और सिर्फ 14 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने कोई बाउंड्री नहीं लगाई. आखिर में वह शोएब बशीर की गेंद पर लेग स्लिप पर कैच हो गए. दूसरी पारी में जेम्स एंडरसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया था. अब सवाल यह है कि कप्तान रोहित शर्मा राजकोट में कैसा प्रदर्शन करेंगे. जिम्मेदारी बड़ी है और सीरीज अहम मुकाम पर है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick