This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पाकिस्तान में Rohit Sharma का हमशक्ल, Harbhajan Singh भी हुए हैरान, बोले- चाय पर हमें भी बुलाओ
पाकिस्तान के रावलपिंडी में यह शख्स हू-ब-हू रोहित शर्मा की तरह दिख रहा है. भज्जी ने इस पर रोहित से मजे लिए हैं.
Written by India.com Staff
Last Published on - October 1, 2021 11:31 AM IST

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों भले आईपीएल (IPL 2021) में खेल रहे हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर उनका एक हमशक्ल काफी चर्चा में आ गया है. एक पाकिस्तानी पत्रकार ने जूस पीते हुए रोहित शर्मा के इस हमशक्ल की एक तस्वीर टि्वटर पर पोस्ट की है, जिसे देखकर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भी हैरान हैं.
रोहित और हरभजन इस समय यूएई में खेले जा रहे आईपीएल (IPL 2021) के दूसरे हाफ का हिस्सा हैं. भज्जी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा हैं, जबकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हैं.
लेकिन पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा तस्वीर की बात करें तो यह शख्स हू-ब-हू अपने हिटमैन रोहित शर्मा की तरह दिखता है, जो रावलपिंडी के सदर इलाके में आलू बुखारा का जूस पीता दिख रहा है.
https://twitter.com/ShirazHassan/status/1442507923414925322?s=20
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए इस पत्रकार ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘कौन कहता है कि इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के लिए पाकिस्तान आना सुरक्षित नहीं है.? अभी देखा कि भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) रावलपिंडी के सदर में आलू बुखारा शरबत का लुत्फ ले रहे हैं.’
https://twitter.com/harbhajan_singh/status/1443490185518387200?s=20
TRENDING NOW
जब हरभजन सिंह ने टि्वटर पर वायरल हो रही इस तस्वीर को देखा तो उन्होंने रोहित शर्मा के हमशक्ल और उनकी एक रियल तस्वीर का कोलार्ज पेश कर अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट कर दी और उन्होने रोहित शर्मा को इसे टैग करते हुए लिखा, ‘कभी चाय पर हमें भी बुलाओ शाना’ भज्जी द्वारा पोस्ट यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है.
पाकिस्तान में इन दिनों इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर हालात अच्छे नहीं हैं. हाल ही में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यहां न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी टीमों ने अपना-अपना दौरा शेड्यूल करने के बाद रद्द कर दिया. इस पाकिस्तानी पत्रकार ने रोहित के हमशक्ल की इस तस्वीर से दुनिया को यही संदेश देने की कोशिश की है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए सुरक्षित जगह है.
