add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं चला रोहित का बल्ला, अब 6 महीने तक उठेगा सवाल

Rohit Sharma Form in ODI Series Against New Zealand: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया. रोहित इन तीन मैचों में एक भी हाफ सेंचुरी नहीं लगा सके.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 19, 2026 12:59 PM IST

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो चुकी है. भारत को पहली बार अपनी धरती पर न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने भारत को 2-1 से हराया. रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम पर खेले गए मैच में भारतीय टीम को 41 रन से हार मिली. विराट कोहली ने सेंचुरी और नीतीश कुमार रेड्डी व हर्षित राणा ने हाफ-सेंचुरी जड़ी लेकिन यह काफी नहीं रहा. इस बीच इस सीरीज में एक खिलाड़ी जिस पर सबकी नजरें थीं वह थे रोहित शर्मा. हालांकि रोहित के लिए यह वनडे सीरीज उनके लिए भुला देने वाली रही. रोहित इस सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके और तीनों ही मैचों में फ्लॉप रहे.

रोहित शर्मा, विराट कोहली की तरह अब सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट ही खेलते हैं. भारत ने पिछले साल जब चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, तब उसके बाद से ही रोहित के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे थे. रोहित ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था. रोहित ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में भी बल्ले से योगदान दिया था. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनसे जिस तरह के खेल की उम्मीद थी, वह उस पर खरे नहीं उतरे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछली तीन वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

सीरीजमैच-1मैच-2मैच-3कुल रनऔसत
1ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत873121*202101
2भारत बनाम साउथ अफ्रीका57147514648.66
3भारत बनाम न्यूजीलैंड2624116120.33

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 8, 73 और 121 की पारी खेलकर वे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में रोहित ने 57, 14 और 75 रन की पारी खेल अपनी जोरदार फॉर्म के संकेत दिए थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में भी रोहित शर्मा से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन हर मैच में अच्छी शुरुआत के बाद भी वह बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं रहे. तीनों मैचों में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया. रोहित ने पहले वनडे में 26, दूसरे वनडे में 24 और तीसरे वनडे में 11 रन बनाए.

AI Image (NotbookLM)

इस सीरीज में रोहित के निराशाजनक प्रदर्शन ने उनके आलोचकों को उनके खिलाफ बोलने का एक मौका दे दिया है. भारत को अब अगली वनडे सीरीज जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलनी है. हालांकि यह सीरीज अभी तय नहीं है. इसके बाद भारत को जुलाई में इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलनी है. और तब तक रोहित के फॉर्म को लेकर सवाल होंगे.

रोहित शर्मा एक कप्तान और बल्लेबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम हैं. भारत को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने वाले रोहित ने वनडे फॉर्मेट में अब तक खेले 282 मैचों की 274 पारियों में 33 शतक और 61 अर्धशतक की मदद से 11,577 रन बनाए हैं. पूर्व कप्तान टेस्ट और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं.