राजकोट टी20 के लिए भारतीय प्लेइंग XI में हो सकते हैं बड़े बदलाव
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच गुरुवार को खेलना जाना है।
Edited By : Cricket Country Staff |Nov 07, 2019, 10:14 AM IST
Published On Nov 07, 2019, 10:14 AM IST
Last UpdatedNov 07, 2019, 10:14 AM IST
रोहित शर्मा (IANS)
दिल्ली टी20 में मिली करारी हार के बावजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को बल्लेबाजी क्रम में कोई परेशानी नहीं दिखती। हालांकि कप्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए टीम के तेज गेंदबाजी अटैक में बदलाव के संकेत दिए हैं।
भारत ने कोटला की पिच पर 148 रन बनाए थे और 19वें ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद पर मुशफिकर रहीम के लगाए चार चौकों ने मैच का रूख बदल दिया। वो बल्लेबाजी लाइन अप में कोई बदलाव नहीं चाहते जिसमें सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से जूझ रहे हैं। मुमकिन है कि खलील की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है।
रोहित ने मैच से पहले कहा, ‘‘हमारी बल्लेबाजी अच्छी दिखती है। इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। हम पिच का आकलन करेंगे और उसी के आधार पर हम देखेंगे कि बतौर टीम हम क्या कर सकते हैं।’’
रविचंद्रन अश्विन के पंजाब टीम से अलग होने पर नेस वाडिया का बड़ा बयान
कप्तान ने कहा, ‘‘पिछले मैच में हम जिस तेज गेंदबाजों के संयोजन के साथ खेले थे, वो दिल्ली की पिच के हिसाब से था। हम आज फिर पिच देखेंगे और फिर हम सोचेंगे कि हमें अपने गेंदबाजी लाइन-अप में क्या करने की जरूरत है।’’
रोहित को उम्मीद है कि राजकोट की पिच कोटला से कहीं बेहतर होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिच अच्छी दिखती है। राजकोट हमेशा ही बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच रही है और इससे गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है। ये अच्छी पिच होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आपने जो दिल्ली में देखा, ये उससे बेहतर होगी।’’
रोहित ने रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘मैं आपको रणनीति नहीं बता सकता लेकिन आपको ये जरूर बता सकता हूं कि हमारे तरीके में थोड़ा बदलाव होगा। पिछले मैच में (नई दिल्ली) में हम पिच के अनुसार खेले थे। पिच जैसा बर्ताव कर रही थी, हम उसके हिसाब से खेल रहे थे। लेकिन अगर यहां (राजकोट) की पिच अच्छी है तो हमारा तरीका भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग में थोड़ा अलग होगा।’’
रोस्टन चेज के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को हराया
कप्तान को अपनी टीम से एकजुट प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों को अपना काम करने की जरूरत होगी और गेंदबाजों को अहम विकेट हासिल करने होंगे। इसी के हिसाब से खेलेंगे। हम किसी एक विभाग पर ध्यान नहीं लगा रहे हैं। क्योंकि हम बतौर टीम हारे थे, निजी तौर पर नहीं।’’
रोहित ने कहा कि ये अहम है कि पिछले मैच में की गई गलतियों को दोहराया नहीं जाय। उन्होंने कहा, ‘‘हम काफी विभाग में थोड़े कमतर रह गए। ये महत्वपूर्ण है कि हम अपनी गलतियों पर ध्यान लगाये और सुनिश्चित करें कि ये गलतियां दोबारा नहीं दोहरायी जायें। ये अच्छी टीम का संकेत है।’’