×

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

सचिन और लारा जैसे महारथी बल्लेबाजों को पीछे छोड़19वें वनडे मैच में छू लिया एक हजार रन का आंकड़ा

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 12, 2016 5:36 PM IST

रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं © Getty Images (File Photo)
रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं © Getty Images (File Photo)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 171 रनों की पारी के दौरान रोहित शर्मा ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत के स्टार बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19वीं पारी में ये मुकाम हासिल किया। रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसी क्रिकेट हस्तियों को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 वनडे मैचों में 4 शतक और 2 अर्धशतक समेत कुल 1027 रन बनाए हैं। अपने दो दोहरे शतक में एक दोहरा शतक रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के खिलाफ ही बनाया था। ALSO READ:  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले वनडे का फुल स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की उन्होने अनुभवहीन ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुए 163 गेंदों में नाबाद 171 रन की पारी खेली। वनडे क्रिकेट में रोहित पर्थ में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव भी पाया। पर्थ वनडे में 171 रन की पारी के दौरान रोहित ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी खिलाड़ी बनने का गौरव भी पाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्सन के नाम था। विवियन रिचर्ड्सन ने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर 153 रनों की पारी खेली थी। ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही की धरती पर शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

TRENDING NOW

रोहित शर्मा ने पर्थ वनडे में अपना शतक पूरा करते ही ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के वी वी एस लक्ष्मण के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। लक्ष्मण ने 2004 वी बी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो शतक जमाए थे। लक्ष्मण ने ब्रिस्बेन में 103* और सिडनी में 106* रनों की पारी खेली थी। रोहित शर्मा ने पर्थ वनडे से पहले 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 138 रन की पारी खेली थी।