ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर धवन का फॉर्म में लौटना अहम: रोहित शर्मा

खराब फॉर्म से गुजर रहे शिखर धवन ने चेपॉक टी20 में 92 रनों की मैचविनिंग पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 12, 2018, 12:58 PM IST

Published On Nov 12, 2018, 12:58 PM IST

Last UpdatedNov 12, 2018, 12:58 PM IST

Shikhar Dhawan (IANS)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 92 रनों की पारी खेलकर शिखर धवन ने टीम इंडिया को 6 विकेट से मैच जिताया। पूरी सीरीज में संघर्ष करने के बाद विंडीज के खिलाफ आखिरी मैच में धवन का बल्ला खूब बोला। कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले धवन के फॉर्म में लौटने को काफी अहम मानते हैं।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘टीम के नजरिये और खिलाड़ियों के लिए ये जरूरी था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वो रन बनाए। शिखर वनडे सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था लेकिन वो बड़े स्कोर नहीं बना पा रहा था। मुझे खुशी है कि वो मैच जिताने वाली पारी खेल पाया और महत्वपूर्ण दौरे से पहले फॉर्म हासिल कर पाया।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कप्तान ने युवा बल्लेबाज पंत की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘ऋषभ भी क्रीज पर उतरकर रन बनाने का भूखा है। ये उसके लिए शानदार मौका था। हमने पहले छह ओवर के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे। थोड़ा दबाव भी था। वे इससे अच्छी तरह निपटे और ये मैच जिताने वाली साझेदारी थी। टीम के नजरिये से ये महत्वपूर्ण है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाए।’’

ऑस्ट्रेलिया दौरा चुनौतीपूर्ण

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत ब्रिसबेन में 21 नवंबर को तीन मैचों की टी20 सीरीज के साथ होगी। रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा पूरी तरह से अलग होगा और भारत को 3-0 की जीत से आत्मविश्वास लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘वहां जाकर प्रदर्शन करना हमेशा से चुनौतीपूर्ण होता है। आप जब भी वहां जाते हैं जो एक खिलाड़ी, व्यक्ति और टीम के रूप में आपकी परीक्षा होती है। ऑस्ट्रेलिया में खेल अलग तरह का होगा।’’

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं रोहित

रोहित ने कहा कि मौजूदा सीरीज में भारत ने तैयारी के नजरिये से काफी चीजें अच्छी की जिसमें फील्डिंग भी शामिल है।ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम में रोहित को भी जगह मिली है लेकिन सीमित ओवरों के इस सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वो इतना आगे के बारे में नहीं सोच रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इससे पहले काफी समय है। पहले टेस्ट मैच से पूर्व हमें टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और अभ्यास मैच खेलने हैं। मैं टेस्ट मैचों के बारे में नहीं सोच रहा। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो काफी आगे के बारे में नहीं सोचता। मैं सिर्फ वापस जाकर कुछ दिनों के ब्रेक और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया जाने और टी20 श्रृंखला की तैयारी के बारे में सोच रहा हूं।’’ रोहित ने टीम के नए खिलाड़ी कृणाल पंड्या की तरीफ की और कहा कि उसकी तरह के निडर क्रिकेटर से भारत को फायदा होगा।

खली महेंद्र सिंह धोनी की कमी

टी20 श्रृंखला के दौरान दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी पर रोहित ने कहा, ‘‘धोनी श्रीलंका में निदाहस ट्राफी में भी नहीं खेला था। धोनी का टीम में नहीं होना खलता है। उसकी मौजूदगी से ही सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि काफी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है विशेषकर युवा खिलाड़ियों का।’’

Editor's Pick