- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma: Half of my career has passed, no point thinking about test
टेस्ट से छुट्टी होने पर रोहित बोले- आधा करियर बीत गया, अब इसपर सोचने का मतलब नहीं
दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के आधार पर सिलेक्टर्स ने रोहित की टेस्ट टीम से कर दिया है बाहर
Published On May 28, 2018, 10:41 PM IST
Last UpdatedMay 28, 2018, 10:41 PM IST
Rohit Sharma (File Photo) © IANS
भारत के सीमित ओवरों के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज कहा कि उनके उतार चढाव वाले टेस्ट करियर के बारे में सोचने का कोई मतलब नहीं बनता क्योंकि उनका आधा करियर बीत चुका है। रोहित अब केवल अपने बाकी बचे करियर का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में अपने कमतर रिकार्ड के बारे में कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में आपके पास सीमित समय होता है और मैंने इसमें से लगभग आधा समय बिता दिया है। बाकी बचे आधे समय को यह सोचकर बिताने का कोई मतलब नहीं है कि मुझे चुना जाएगा या नहीं। मैं इस सिद्वांत के साथ आगे बढ़ता हूं कि मेरे पास जो भी मौका है उसका पूरा फायदा उठाओ।’’
सीमित ओवरों में प्रभावशाली रिकार्ड रखने के बावजूद रोहित 25 टेस्ट मैचों में 39.97 की औसत से 1479 रन ही बना पाये। दक्षिण अफ्रीका में लचर प्रदर्शन के कारण उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 14 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया, लेकिन उन्हें कोई शिकायत नहीं है और उन्होंने कहा कि वह करियर के उस दौर में है जहां वह चयन को लेकर नहीं सोच सकते।
उन्होंने कहा , ‘‘मैं उस दौर में नहीं हूं जहां मुझे इस पर चिंता करनी पड़े कि मुझे चुना जाएगा या नहीं। मुझे अपने खेल का लुत्फ उठाने की जरूरत है। मेरे करियर के पहले पांच छह साल ऐसे थे जब मैं यह सोचता था कि क्या मुझे चुना जाएगा। क्या मैं खेलूंगा। अब यह खेल का लुत्फ उठाने से जुड़ा है।’’रोहित से पूछा गया कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर किए जाने से हैरान हैं , उन्होंने कहा ,‘‘नहीं। जैसा मैंने पहले कहा कि मैं केवल अपने खेल का लुत्फ उठा सकता हूं। किसी चीज को लेकर खेद जताने का समय नहीं है। पहले मेरे पास खेद जताने का पर्याप्त समय था। आगे हमें बड़े टूर्नामेंटों में खेलना है , बेहतर यही होगा कि हम उस पर ध्यान दें।’’