add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा ने बताया अपनी शानदार बल्लेबाजी का राज

कानपुर वनडे में 147 रनों की धमाकेदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Updated on - October 29, 2017 11:50 PM IST

कानपुर वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने मैच के बाद अपनी बल्लेबाजी तकनीकि में किए बदलाव को लेकर बात की। रोहित पिछले दोनों वनडे मैचों में कीवी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप रहे थे लेकिन आज के मैच में उन्होंने कोई गलती नहीं की। भारतीय बल्लेबाज ने कहा, “प्री मैच एनालिसिस की मदद से मुझे दिखा कि मेरा सिर कहां गिर रहा है। मेरा सिर थोड़ा पहले ही नीचे झुक जाता था, वो लाइन में नहीं आ रहा था।” रोहित ने बताया कि उन्होंने बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ इस पर काफी चर्चा की।

रोहित ने आगे कहा, “मैं संजय बांगड़ से अपनी बल्लेबाजी में हुई गलतियों के बारे में बात कर रहा था। जब आप कुछ बदलाव करते हो और वह मैच में सफल होता है तो ये काफी अच्छा लगता है।” रोहित ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर 230 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी बनाई थी। जिसकी मदद से भारत 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर सका। हालांकि न्यूजीलैंड टीम ने आखिरी ओवर तक कड़ा संघर्ष किया लेकिन जसप्रीत बुमराह के शानदार स्पेल की बदौलत भारत ये मैच 6 रनों से जीत गया। इस बारे में रोहित ने कहा, “जब टीम जीतती है तो अच्छा लगता है और जब आपने इसमें योगदान भी किया हो। जिस तरह से हमने पूरी सीरीज में प्रदर्शन किया मैं उससे काफी खुश हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-left-everything-to-bowlers-in-the-last-moment-of-3rd-odi-vs-new-zealand-655944″][/link-to-post]

TRENDING NOW

रोहित ने मेहमान टीम की तारीफ करते हुए कहा, “न्यूजीलैंड ने पूरी सीरीज में हमे कड़ी चुनौती दी, उनसे जीतने के लिए हमे अपना सर्वश्रेष्ठ खेलना पड़ा। पारी खत्म होने के बाद उनके खेल को देखते हुए ये जरूरी था कि हम उनके खेल को समझें और उसी के हिसाब से योजना बनाएं।” रोहित जब पिछली बार कानपुर के स्टेडियम में उतरे थे तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 150 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। रोहित ने कहा, “कानपुर में खेलना हमेशा ही अच्छा लगता है, यहां से कई अच्छी यादें जुड़ी हैं। आज का दिन खास था। हर शतक खास होता है। मैं केवल कुछ चीजें करने की कोशिश कर रहा था, मुझे खुशी है कि मैं सफल रहा।”

रोहित ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए कहा, “मैदान पर काफी ओस था, गेंदबाजों के श्रेय मिलना चाहिए, जिन्होंने योजना के हिसाब से गेंदबाजी की।” भारत ने ये वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली है, अब टीम इंडिया का सामना पहले टी20 मैच के लिए 1 नवंबर को न्यूजीलैंड से दिल्ली में होगा।