- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma has become a phenomenal player over last 3 years, Sourav Ganguly
अभूतपूर्व बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा: सौरव गांगुली
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का कहना है कि रोहित शर्मा सीमित फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं।
Published On Jan 15, 2019, 01:04 PM IST
Last UpdatedJan 15, 2019, 01:04 PM IST
Rohit Sharma (IANS)
ऑस्ट्रेलिया के पहले वनडे मैच में टीम इंडिया भले ही हार गई हो लेकिन उप कप्तान रोहित शर्मा की शतकीय पारी की काफी सराहना की गई। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी रोहित की शतकीय पारी की तारीफ की और उन्हें वनडे के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बताया।
ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी को मिल रही आलोचना से हैरान हैं डीन जोन्स
टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में गांगुली ने लिखा, “चार रन पर तीन विकेट गिरने के बावजूद भारत 250 के स्कोर तक पहुंचा, सभी को रोहित शर्मा की पारी की बात करनी चाहिए। वो एक अभूतपूर्व खिलाड़ी हैं, खासकर कि सीमित फॉर्मेट में पिछले तीन सालों में और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के साथ खड़ा है। इस पारी की सबसे खास बात ये रही कि दूसरे छोर पर विकेट गिरने के बावजूद उसका स्ट्राइक रेट शानदार रहा।”
ये भी पढ़ें: शॉन मार्श की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 298/9
रोहित शर्मा की 133 रनों की पारी के बाद केवल महेंद्र सिंह धोनी ने अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा बाकी सभी भारतीय बल्लेबाज फेल रहे। हालांकि गांगुली का कहना है कि सीरीज में आगे बढ़ते हुए भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन सुधर जाएगा।
पूर्व क्रिकेटर ने लिखा, “रोहित, विराट और धवन के अलावा कई भारतीय बल्लेबाज बिना ज्यादा वार्म अप मैच खेले वनडे सीरीज में आए हैं। इसलिए ये बात जाहिर है कि उन्हें सेट होने में समय लगेगा।”