IND v ENG: सेमीफाइनल में उतरते ही रोहित ने रचा इतिहास, तोड़ा कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड के ओवल में खेला जा रहा है जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत हो रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 10, 2022, 02:00 PM IST

Published On Nov 10, 2022, 02:00 PM IST

Last UpdatedNov 10, 2022, 02:00 PM IST

TWITTER

ICC T20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला एडिलेड के ओवल में खेला जा रहा है जिसमें भारत और इंग्लैंड के बीच भिड़ंत हो रही है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच दिया है।

रोहित शर्मा भारत की ओर से T20I में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। इस मामलें में रोहित ने विराट कोहली को पछाड़ते हुए ये कारनामा अपने नाम किया। T20I क्रिकेट में रोहित के नाम अब 51 मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड है। वहीं, कोहली ने 50 मैचों में भारत की कप्तानी की थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों में भारत के लिए कप्तानी का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है। धोनी ने 72 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है।

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd Semi final Live: भारत vs इंग्लैंड, स्कोरकार्ड, लाइव अपडेट्स

T20I में भारतीय कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैच:

72 : महेंद्र सिंह धोनी (2007-16)
51 : रोहित शर्मा (2017-22)
50 : विराट कोहली (2017-21)

 

Editor's Pick