'Rohit Sharma को वर्ल्ड कप 2027 से पहले...', हिटमैन को लेकर पूर्व खिलाड़ी ने ये क्या कह दिया
रोहित शर्मा वनडे वर्ल्ड कप 2027 का हिस्सा कैसे बन सकते हैं इसे लेकर पूर्व खिलाड़ी सबा करीम ने बयान देते हुए बताया कि हिटमैन को अभी क्या काम करने की जरूरत है.
Published On Jun 05, 2026, 01:24 PM IST
Last UpdatedJun 05, 2026, 01:24 PM IST
Question on Rohit Sharma Selection: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को आगामी 2027 वर्ल्ड कप से पहले खुद की फॉर्म और फिटनेस को साबित करना पड़ेगा, पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने रोहित को चेतावनी देते हुए कहा कि रोहित को कड़ी मेहनत की जरुरत है. पीटीआई से बात करने के दौरान उन्होंने कहा – ‘ ‘मेरे ख्याल से रोहित शर्मा को कड़ी मेहनत करना होगी, उन्हें अपने फिटनेस स्तर और बल्लेबाजी प्रदर्शन पर काम करना होगा, मेरे ख्याल से अगले छह महीने में चयनकर्ता करीब से रोहित के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे ताकि फैसला कर सकें कि वो वनडे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा होंगे या नहीं।’
आगे करीम कहते है की विराट तो खेलेंगे क्यूंकि उनकी फिटनेस और स्थान पर किसी भी प्रकार का कोई भी संकट नहीं है. 2027 वर्ल्ड कप में उन्हें चयनकर्ता को भी बहुत कुछ साबित करने की जरुरत नहीं है. वह पूरी तरह से फिट है.
कोहली ने स्ट्राइक रेट पर किया बहुत काम
करीम ने आगे बताया कोहली पिछले कुछ टाइम से अपने स्ट्राइक रेट पर काफी काम किया है. उन्होंने खुद को सर्वश्रेस्ठ मल्टीप्लयेर के रूप में साबित किया है. आगे उन्होंने बताया विराट ने टेस्ट हो या वनडे या फिर टी20 फॉर्मेट सभी प्रारूपों में वह अपने आप को साबित किया है. इससे यह साफ होता है की वह विभिन्न प्रारूप वाले खिलाड़ी हैं.
पंत ने खुद के पैरो पर मारी कल्हाड़ी
करीम के अनुसार पंत को काफी और कई बार मौके मिले लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ने उन मौकों को भुना नहीं पाए. इससे वह खुद को दोषी माने की सीमित ओवर प्रारूप के लिए सफलता हासिल ही नहीं कर पाए. आगे जवाब देते हुए करीम कहते है ,’बोर्ड और चयनकर्ताओं ने पंत को सफेद गेंद में पर्याप्त मौके दिए लेकिन उनको वह भुना नहीं पाए पंत को आगे के लिए खुद रास्ता खोजना होगा ,.