- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit sharma hit maximum sixes in t20 international cricket
T20 में सिक्सर किंग बने रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के पहले ओवर में पहला छक्का लगाते ही रोहित ने यह रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा ने मार्टिन गुप्टिल (171 छक्का) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
Published On Sep 23, 2022, 10:45 PM IST
Last UpdatedSep 23, 2022, 10:45 PM IST
Rohit Sharma (Photo-Twitter)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के पहले ओवर में पहला छक्का लगाते ही रोहित ने यह रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया. रोहित शर्मा ने मार्टिन गुप्टिल (171 छक्का) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
टी-20 में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी:
रोहित शर्मा-176 छक्का
मार्टिन गुप्टिल- 171 छक्का
क्रिस गेल-124 छक्का
इयॉन मॉर्गन- 120 छक्का
एरोन फिंच- 117 छक्का
MAXIMUMS! 👌 👌
The @ImRo45 SIX Special edition is on display! 👏 👏
Follow the match ▶️ https://t.co/LyNJTtl5L3 #TeamIndia
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvAUS match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/OjgYFYnQZs
— BCCI (@BCCI) September 23, 2022
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में खेले गए पहले मैच में मार्टिन गुप्टिल के 171 छक्के के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. रोहित के नाम टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने टी-20 में 3631 रन बनाए हैं.
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज:
रोहित शर्मा- 3631
विराट कोहली- 3586
मार्टिन गप्टिल- 3497