This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी: गांगुली
रोहित शर्मा ने 171 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए महज 163 गेंदों का सामना किया, रोहित ने मैच में 13 चौके और 7 छक्के लगाए।
Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - January 14, 2016 10:55 AM IST


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पर्थ में शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए कहा है कि वह सीमित ओवरों के शानदार बल्लेबाज हैं। रोहित ने पर्थ में हुए पहले एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 171 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली जिसकी बदौलत भारत, ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने में कामयाब हुआ। भारत हालांकि यह मैच हार गया। गांगुली ने मास्टर्स चैम्पियंस लीग (एमसीएल) के समारोह में कहा, “मैंने रोहित की पारी देखी, वह काफी शानदार खेले। वह एकदिवसीय के शानदार खिलाड़ी हैं। मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने ऐसी पारी टेस्ट में क्यों नहीं खेली।” ये भी पढ़ें: भारतीय टीम को खोजना होगा स्मिथ को आउट करने का तरीका: गावस्कर
उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद थी कि भारत 309 का स्कोर बनाकर जीत जाएगा। मुझे पता है कि वह लोग मैच ना जीत पाने से निराश होंगे।” इस मैच में पदार्पण करने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरेंदर सरन ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 56 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। गांगुली ने सरन के बार में कहा, “भारत को ऐसे युवा तेज गेंदबाजों की जरूरत है। उनमें काफी प्रतिभा है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” ये भी पढ़ें: पर्थ वनडे समीक्षा: 3 बातें जो भारतीय टीम के लिए अच्छी रही
रोहित शर्मा ने 171 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए महज 163 गेंदों का सामना किया रोहित ने मैच में 13 चौके और 7 छक्के लगाए। आपको बता दें कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 207 रन की साझेदारी खेली जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड कैरेबियाई बल्लेबाज हेंस और रिचर्ड्स के नाम था, जिन्होंने 1979 में 205 रनों की साझेदारी की थी।
TRENDING NOW
