कपिल देव और एमएस धोनी की...गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर कही बड़ी बात
कपिल देव और एमएस धोनी की...सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर कही बड़ी बात
गावस्कर ने कहा, क्रिकेट फैंस को रोहित की कप्तानी शैली भी पसंद है, रणनीति के मामले में भी वह सबसे तेज हैं. उन्होंने कहा, उनके कुछ कदम आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - July 7, 2024 5:02 PM IST
Image Credit- BCCI Twitter
नई दिल्ली. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने वह कर दिखाया, जिसका क्रिकेट फैंस को लंबे समय से इंतजार था. भारतीय टीम ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया. टीम इंडिया की इस जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ हो रही है. दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की तारीफ में बड़ी बात कही है.
सुनील गावस्कर ने टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए रोहित शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि सलामी बल्लेबाज रोहित भी एमएस धोनी और कपिल देव की तरह ही अब लोगों के कप्तान हैं.
रोहित शर्मा टी20 विश्व कप 2007 और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारत की टीम के सदस्य थे. इसके अलावा उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी. रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास की घोषणा की और टी20 विश्व कप 2024 जीत को अपने खेल करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया. रोहित शर्मा की तारीफ ने गावस्कर ने मिड-डे के लिए अपने कॉलम में लिखा, रोहित शर्मा उन दो अन्य क्रिकेट दिग्गजों, कपिल देव और धोनी के साथ शामिल हो गए हैं, जिन्होंने भारत को विश्व कप ट्रॉफी दिलाई है. इन दोनों की तरह, रोहित भी लोगों के कप्तान हैं.
गावस्कर ने आगे लिखा, रोहित शर्मा को न केवल उनकी टीम के सदस्यों द्वारा, बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट समुदाय में उन्हें खूब पसंद किया जाता है. क्रिकेट फैंस को उनकी कप्तानी शैली भी पसंद है और रणनीति के मामले में, वे खेल में सबसे तेज हैं. उन्होंने लिखा, उनके कुछ कदम आपको आश्चर्यचकित कर सकते हैं, लेकिन अंतिम परिणाम अक्सर वही होता है जिसकी टीम को उस समय जरूरत होती है.
‘रोहित और राहुल द्रविड़ की जोड़ी की तारीफ’
गावस्कर ने रोहित और राहुल द्रविड़ की कप्तान-कोच जोड़ी की भी सराहना की, जिन्होंने भारत को ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में सहयोगी स्टाफ ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई.
TRENDING NOW
रोहित शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप में बनाए 257 रन
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा ने 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.