×

IND vs NZ: रोहित शर्मा के निशाने पर सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, न्यूजीलैंड सीरीज में हो सकता है धराशायी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 9, 2026 4:58 PM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है. भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए नजर आएंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. रोहित असल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान अगर एक भी सेंचुरी लगा देता है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के सचिन तेंदुलकर के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. अभी सचिन और रोहित दोनों के नाम बतौर ओपनर 45 शतक हैं. सचिन ने 346 मैचों की 342 पारियों में ओपनिंग करते हुए 45 शतक लगाए. इसके अलावा उन्होंने 75 हाफ सेंचुरी भी लगाईं. वहीं रोहित शर्मा ने 355 मैचों की 380 पारियों में 45 सेंचुरी और 83 हाफ सेंचुरी लगाईं.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनिंग में सबसे ज्यादा शतक लगाने बल्लेबाज

रैंकिंगबल्लेबाजटेस्टवनडेT20Iकुल
1डेविड वॉर्नर26220149
2रोहित शर्मा09310545
2सचिन तेंदुलकर045045
3क्रिस गेल1525242
4सनथ जयसूर्या1328041
5मैथ्यू हेडन3010040

पारी का आगाज करते हुए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर के नाम है. वॉर्नर ने 374 मैचों की 462 पारियों में में ओपनिंग करते हुए 49 शतक लगाए हैं. उन्होंने 97 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इस सूची में चौथे नंबर पर हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ओपनर के तौर पर 42 शतक लगाए.

TRENDING NOW

rohit-sachin-centuries

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैचतारीखसमयमैदान
भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे11 जनवरी, 20261:30 PMवडोदरा
भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे14 जनवरी, 20261:30 PMराजकोट
भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे18 जनवरी, 20261:30 PMइंदौर

अगर इस लिस्ट को फॉर्मेट के हिसाब से बांटे तो डेविड वॉर्नर ने टेस्ट में 26 शतक ओपनर के तौर पर लगाए हैं. वहीं क्रिस गेल ने 15 और रोहित शर्मा ने टेस्ट में 9 शतक ओपनिंग करते हुए जड़े हैं. वहीं वनडे में रोहित ने 31 शतक ओपनिंग करते हुए लगाए हैं. क्रिस गेल ने 25 और डेविड वॉर्नर ने 22 शतक ओपनिंग करते हुए वनडे में जड़े हैं. सचिन ने 45 शतक वनडे में ओपनिंग करते हुए लगाए हैं. T20I में रोहित ने 5 और गेल ने दो और वॉर्नर ने एक शतक ओपनिंग करते हुए लगाए हैं.