- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma is retired hurt following what looked like a slight niggle
IND vs WI: मुश्किल में टीम इंडिया, तीसरे T20I में रोहित शर्मा हुए चोटिल
रोहित शर्मा के रिटायर्ड होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि सीरीज में अभी भी 2 मैच खेले जाने हैं।
Published On Aug 03, 2022, 12:52 AM IST
Last UpdatedAug 03, 2022, 12:52 AM IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I मुकाबले के दौरान भारत को उस समय बड़ा झटका लगा जब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित 11 रन के स्कोर पर थे कि तभी तकलीफ में नजर आए। उसके बाद मैदान में फिजियो आए और रोहित को मैदान के बाहर लेकर चले गए।
रोहित शर्मा के रिटायर्ड होने से टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि सीरीज में अभी भी 2 मैच खेले जाने हैं। अगर रोहित की चोट गंभीर हुई तो बाकी के मुकाबलों में भारतीय टीम के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। रोहित के जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने मैदान में एंट्री ली।
गौरतलब है कि 5 मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मुकाबला 1 अगस्त को खेला गया था। इस मैच को खत्म हुए 24 घंटे भी नहीं थे कि दोनों टीमें एक बार फिर मैदान में तीसरा मुकाबला खेलने उतर गई। ऐसे में खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना बढ़ गई है। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा की चोट को लेकर क्या बड़ी अपडेट आती है।